गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 19,661 व्यूज

'बच्चों को गोद लेने के लिए अगल कैटेगरी की जरूरत नहीं', केरल HC ने आधिकारिक रिकॉर्ड से टैग हटाने के दिए निर्देश

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 07:01 PM IST
'बच्चों को गोद लेने के लिए अगल कैटेगरी की जरूरत नहीं', केरल HC ने आधिकारिक रिकॉर्ड से टैग हटाने के दिए निर्देश

गोद लिए गए बच्चे और बायोलॉजिकल बच्चों में कोई अंतर नहीं- केरल हाई कोर्ट आधिकारिक रिकॉर्ड में गोद लिए बच्चों की अलग पहचान खत्म। जैविक और गोद लिए बच्चों में कोई अंतर नहीं माना जाएगा। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से 'गोद लिए' श्रेणी हटाने का आदेश।

डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरल हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में राज्य सरकार को निर्देश दिए हैं कि आधिकारिक रिकॉर्ड में बच्चों की पहचान 'गोद लिए गए बेटे' या 'गोद ली गई बेटी' के रूप में करना बंद किया जाए। हाई कोर्ट ने कहा कि इन बच्चों को जैविक (biological) बच्चों से अलग मानने का कोई कारण नहीं है।

जस्टिस पी. वी. कुन्हीकृष्णन ने फैसला सुनाते हुए कहा, 'बेटी तो बेटी होती है, चाहे वह जन्म से हो या गोद ली गई हो।

' हाई कोर्ट के सामने एक महिला ने मांग रखी कि उसे अपने पिता की 'बेटी' के रूप में पहचाना जाए, न कि उनकी 'गोद ली गई बेटी' के रूप में। इस मामले पर सुनवाई करते हुए जस्टिस पी. वी.

कुन्हीकृष्णन ने कहा, 'बेटी तो बेटी होती है, चाहे वह जन्म से हो या गोद ली गई हो। ' हाई कोर्ट ने अपने फैसले में केरल सरकार को आदेश दिया कि वह अपने 'ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल' से गोद लिए गए बच्चों की अलग श्रेणी को हटाए और कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र जारी करने से जुड़े दिशानिर्देशों में बदलाव करे।

कोर्ट ने बेटी की पहचान सुरक्षित रखते हुए उसे 'अनमोल' नाम दिया है। इसके मात-पिता ने इसे जून 1990 में गोद लिया गया था, जब वह एक महीने से भी कम उम्र की थी। अनमोल को गोद लेने से पहले, उसके माता-पिता की शादी को 16 साल से ज्यादा हो चुके थे और उनकी कोई संतान नहीं थी।

उस दिन से, उसे उनकी बेटी के रूप में ही पाला गया और माना गया। अनमोल के आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, सभी में उसे उनके माता-पिता की बेटी के रूप में ही दर्ज किया गया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

शराब कंपनियों को बड़ा झटका, Scotch पर 162 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी लगाएगा भारत

देश • अखिल भारतीय

भारतीय कंपनियों पर मंडरा रहा नया खतरा, हर 10 में से 9 कंपनियां हुईं AI एजेंट से जुड़ी सुरक्षा घटनाओं का शिकार; रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी से मिले प्रिंस विलियम और केट मिडलटन, 'इंडिया-यूके विजन 2035' और रणनीतिक साझेदारी पर हुई चर्चा

देश • अखिल भारतीय

NHAI: हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के मामलों में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिया यह सुझाव

देश • अखिल भारतीय

VB-G RAM G एक्ट के तहत नए दिशा-निर्देश जारी, हर जिले में नियुक्त होगा एक लोकपाल

देश • अखिल भारतीय

दिव्यांगजन के अधिकारों पर स्थायी समिति गठित करेगा सुप्रीम कोर्ट, CJI सूर्यकांत ने दिए निर्देश

देश • अखिल भारतीय

अंडमान-निकोबार में जेलों से जुड़े औपनिवेशिक कानून खत्म, आधुनिक कारागार सुधार के लिए नया नियामक ढांचा लागू

देश • अखिल भारतीय

'आदेश नहीं रुका तो सभी स्तंभ धार्मिक रंग लेंगे', तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल