रविवार, 29 नवंबर 2026 08:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 9,184 व्यूज

Nokia का किफायती फ्लिप फोन: 4G कनेक्टिविटी, 1450 mAh बैटरी और डुअल डिस्प्ले भी

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 07:00 PM IST
Nokia का किफायती फ्लिप फोन: 4G कनेक्टिविटी, 1450 mAh बैटरी और डुअल डिस्प्ले भी

Nokia 2660 Flip 4G उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो स्मार्टफोन की बजाय कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए एक साधारण फोन पसंद करते हैं। यह फोन क्लासिक फ्लिप डिजाइन, 4G कनेक्टिविटी, डुअल डिस्प्ले और रिमूवेबल बैटरी जैसे फीचर्स के साथ 5,199 रुपये में उपलब्ध है। Nokia का किफायती फ्लिप फोन: 4G कनेक्टिविटी, 1450 mAh बैटरी और डुअल डिस्प्ले भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

आज के टाइम में ज्यादातर मोबाइल फोन्स बड़ी स्क्रीन, हाई-स्पीड इंटरनेट और एडवांस AI फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें स्मार्टफोन की जगह सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए एक छोटा और नॉर्मल फोन ही पसंद आता है। ऐसे ग्राहकों के लिए Nokia 2660 Flip 4G डिवाइस एक अच्छा ऑप्शन है।

इस फोन में क्लासिक फ्लिप डिजाइन मिलता है और इसमें 4G कनेक्टिविटी, डुअल डिस्प्ले और रिमूवेबल बैटरी जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। इसकी कीमत अभी HMD की वेबसाइट पर 5,199 रुपये है। नोकिया के इस फोन में 2.

8 इंच की QVGA प्राइमरी डिस्प्ले और फोन के बाहर की तरफ 1. 77 इंच की सेकेंडरी QQVGA स्क्रीन मिल जाती है। इसकी हेल्प से फोन ओपन किए बिना भी जरूरी डिटेल्स देखी जा सकती हैं।

फोन का वजन करीब 123 ग्राम है और इसे आप ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। इसमें बड़ा न्यूमेरिक कीपैड भी देखने को मिल रहा है। नॉर्मल फोटो क्लिक करने के लिए Nokia 2660 Flip 4G में LED फ्लैश के साथ 0.

3MP का रियर कैमरा है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G नेटवर्क सपोर्ट मिल रहा है। इसमें डुअल नैनो सिम की सुविधा दी गई है।

फोन में ब्लूटूथ 4. 2, 3. 5mm हेडफोन जैक और Micro USB 2.

0 पोर्ट है। डिवाइस में FM रेडियो और MP3 प्लेयर भी मिल रहा है। इतना ही नहीं इस फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी भी देखने को मिल रही है।

कंपनी का कहना है कि ये डुअल सिम के साथ 4G नेटवर्क पर करीब 3 घंटे का टॉक टाइम ऑफर कर सकती है। जबकि 3G नेटवर्क पर टॉक टाइम करीब 4 घंटे बताया गया है। फोन में 48MB RAM और 128MB इंटरनल स्टोरेज है।

माइक्रोएसडी कार्ड से स्टोरेज को 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस में S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम है और इसमें Snake, Tetris, Doodle Jump और Crossy Road जैसे गेम्स के साथ Emergency Key भी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone Duo को टक्कर देने आ रहा Motorola का नया फोल्डेबल फोन, 165Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी भी

टेक्नोलॉजी • Agra

Smart TV में Instagram Reels देखना आसान, एक साथ 5 अकाउंट कर सकेंगे यूज

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

iPhone में बार-बार 4G-5G नेटवर्क स्विच होने से हैं परेशान? ऑटोमेशन से दूर होगी समस्या, ऐसे करें सेटिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OpenAI ने ChatGPT में शुरू किया यूनिफाइड Chat और Work एक्सपीरियंस का रोलआउट, चुनिंदा Pro यूजर्स के साथ चल रही है टेस्टिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

9020 mAh बैटरी वाले Vivo के 5G फोन पर डिस्काउंट, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

अपनी नंबर सीरीज में पहली बार Ultra मॉडल ला सकता है Realme, मिल सकती है 9,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 28 दिन वाला प्लान: डेली अनलिमिटेड हाई-स्पीड 4G और 5G डेटा-कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल