सोमवार, 30 नवंबर 2026 04:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
क्राइम अखिल भारतीय 11,790 व्यूज

'सिर्फ चोर ही नहीं, चोरी की सरकारी संपत्ति खरीदने वालों पर कसे शिकंजा', पीएम मोदी ने शीर्ष अधिकारियों को दिए निर्देश

DARSH NEWS डेस्क • 30 Nov 2026, 03:02 AM IST
'सिर्फ चोर ही नहीं, चोरी की सरकारी संपत्ति खरीदने वालों पर कसे शिकंजा', पीएम मोदी ने शीर्ष अधिकारियों को दिए निर्देश

पीएम मोदी ने सार्वजनिक संपत्तियों की चोरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए शीर्ष नौकरशाहों को निर्देश दिए हैं कि केवल चोरों को नहीं, बल्कि चोरी का सामान खरीदने वालों को भी पकड़ा जाए। पीएम मोदी ने चोरी की सरकारी संपत्ति के खरीदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। संगठित गिरोहों द्वारा चोरी की आशंका, अंतर-राज्यीय रणनीति बनाने को कहा।

राजस्थान में बिजली तारों की चोरी और परियोजना देरी पर भी जताई नाराजगी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सार्वजनिक संपत्तियों की चोरी पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र और राज्यों के शीर्ष नौकरशाहों को अहम निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री ने आशंका जताई कि ऐसी चोरियों के पीछे संगठित गिरोह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि केवल चोरों को पकड़ने के बजाय उन लोगों की पहचान की जाए जो चोरी की गई सरकारी संपत्ति जैसे हाई-टेंशन तार, स्टील के नाले के ढक्कन, रेलवे का सामान और रेलिंग खरीदते हैं।

पिछले सप्ताह केंद्रीय सचिवों और राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ मासिक 'प्रगति' बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इन घटनाओं को छिटपुट अपराध मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन को राज्यों के साथ मिलकर एक ठोस रणनीति तैयार करने को कहा है, ताकि अंतर-राज्यीय स्तर पर ऐसे अपराधियों का पता लगाया जा सके।

एक अधिकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि ऐसे मामलों में असली गुनहगार खरीदार हैं। चूंकि चोरी की गई सार्वजनिक संपत्ति को खरीदने वाले बाजार में मौजूद हैं, इसलिए चोरी की ये घटनाएं लगातार हो रही हैं। बैठक के दौरान यह मुद्दा तब सामने आया जब ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल ने राजस्थान में दो विलंबित बिजली ट्रांसमिशन लाइनों की समीक्षा करते हुए हाई-टेंशन बिजली के तारों की नियमित चोरी की समस्या उठाई।

इस पर राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में 15 एफआईआर दर्ज की गई हैं और एक अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। यह गिरोह 'पावर ग्रिड वटामन ट्रांसमिशन लिमिटेड' की सीकर-द्वितीय से नरेला ट्रांसमिशन लाइन से केबल और कंडक्टर चुरा रहा था।

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में हो रही देरी पर भी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें परियोजनाओं में देरी का समाधान निकालना होगा, क्योंकि धीमी प्रगति के कारण उन्हें एक ही परियोजना की कई बार समीक्षा करनी पड़ रही है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

साइबर फ्रॉड से एआई और नशा मुक्त युवा अभियान तक। मन की बात के 140वें एपिसोड में पीएम मोदी ने क्या कहा

क्राइम • अखिल भारतीय

हरियाणा गैंगवार में हनीट्रैप के बाद बैंकॉक भागी आरोपी जाह्नवी, गिरफ्तारी के लिए थाईलैंड पुलिस की मदद लेगा भारत

क्राइम • अखिल भारतीय

बंगाल: न्यूटाउन से अफगान नागरिक 'ओसामा' गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही संपर्क

क्राइम • अखिल भारतीय

असम में सामाजिक कार्यकर्ता के अपहरण और हत्या मामले में एक्शन, दोषी उल्फा उग्रवादी को उम्रकैद की सजा

क्राइम • Mumbai

कर्नाटक में मनोहर शेट्टी हत्याकांड मामले में एक्शन, फरार आरोपी राजेश आचार्य UAE से भारत वापस लाया गया

क्राइम • अखिल भारतीय

गाड़ी पर प्रेस स्टीकर लगाकर शवों को ठिकाने लगाता रहा कैब ड्राइवर, बेंगलुरु में सात लोगों की हत्या मामले में खुलासा

क्राइम • Jaipur

जयपुर में मां और बहन की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, दीवार पर चिपका मिला सुसाइड नोट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल