शनिवार, 28 नवंबर 2026 10:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
क्राइम अखिल भारतीय 19,222 व्यूज

गाड़ी पर प्रेस स्टीकर लगाकर शवों को ठिकाने लगाता रहा कैब ड्राइवर, बेंगलुरु में सात लोगों की हत्या मामले में खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 09:55 AM IST
गाड़ी पर प्रेस स्टीकर लगाकर शवों को ठिकाने लगाता रहा कैब ड्राइवर, बेंगलुरु में सात लोगों की हत्या मामले में खुलासा

बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी के परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी। उसने पुलिस से बचने और शवों को ठिकाने लगाने के लिए खुद को पत्रकार के रूप में प्रस्तुत किया और प्रेस स्टिकर का इस्तेमाल किया। गाड़ी पर प्रेस स्टीकर लगाकर शवों को ठिकाने लगाता रहा कैब ड्राइवर(फाइल फोटो) कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी के परिवार के सात सदस्यों की हत्या की।

शवों को ठिकाने लगाने के लिए पत्रकार के रूप में प्रेस स्टिकर का उपयोग। हत्याओं के पीछे पत्नी के परिवार से नफरत और संपत्ति का लालच। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु।

कर्णाटक की राजधानी बेंगलुरु में अपनी पत्नी के परिवार के सात सदस्यों की हत्या के आरोपी एक कैब ड्राइवर ने पुलिस जांच से बचने के लिए पार्ट-टाइम अखबार के प्रकाशक होने की अपनी पहचान का इस्तेमाल किया। जांच में सामने आया है कि वह इसी आड़ में शवों को कर्नाटक और तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में ले जाकर फेंकता था।

पुलिस , 52 वर्षीय एस इंदुशेखर ने इस साल जनवरी में शुरू किए गए एक मासिक प्रकाशन थाना वराडी के प्रेस स्टिकर का उपयोग किया। पिछले महीने जब वह प्लास्टिक और चादरों में लिपटे शवों को ठिकाने लगाने जा रहा था, तो उसने अपनी कार की नंबर प्लेट को छिपाने के लिए पत्रकार धार्मिक यात्रा यानी जर्नलिस्ट रिलीजियस ट्रिप का बैनर भी लगाया था।

जांच से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध के दौरान पुलिस चेकिंग से बचने के लिए उसने मीडिया से जुड़ी अपनी इस पहचान को एक अहम रणनीति के रूप में इस्तेमाल किया। प्रेस रजिस्ट्रार ऑफ इंडिया के रिकॉर्ड से पता चलता है कि ताना वराडी को इस साल 21 जनवरी को कन्नड़ और अंग्रेजी के मासिक प्रकाशन के रूप में पंजीकृत किया गया था, जिसमें बेंगलुरु ग्रामीण स्थित इस प्रकाशन के संपादक और प्रकाशक के रूप में इंदुशेखर का नाम दर्ज था।

आठ दिनों की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद इंदुशेखर को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस उसे उसके घर और उन पहाड़ी इलाकों में घटनास्थल की जांच के लिए ले गई, जहां उसने शवों को फेंका था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने हत्याओं की बात कबूल कर ली है और जांच के दौरान वह पूरी तरह शांत रहा, उसके चेहरे पर अपने किए का कोई पछतावा नहीं दिखा।

कैब ड्राइवर की नाबालिग बेटी पर जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, इस महीने की शुरुआत में पकड़े जाने के बाद से जुवेनाइल होम में है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • Jaipur

जयपुर में मां और बहन की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, दीवार पर चिपका मिला सुसाइड नोट

क्राइम • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर के यहां 14 घंटे चली ईडी की जांच, कई अहम दस्तावेज किए जब्त

क्राइम • अखिल भारतीय

हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे ने युवक पर अचानक हथौड़े से किए वार, मौके पर ही मौत

क्राइम • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 10,797 क्विंटल चावल के गबन में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, अधिकारी भी आएंगे जद में

क्राइम • अखिल भारतीय

यूएई से भारत लाया गया शराब घोटाले का 'मनीमैन' विकास अग्रवाल, आज कोर्ट में पेशी

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टेबाजी एप मामला: वकील की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ED को नोटिस, अंतरिम राहत देने से इनकार

क्राइम • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाने या FASTag न लगाने पर लगेगा पांच गुना जुर्माना, NHAI का फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल