सुप्रीम कोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में वकील हिमांशु शेखर की दोबारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने वकील की दोबारा गिरफ्तारी पर ईडी से जवाब मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने वकील की दोबारा गिरफ्तारी पर ईडी से जवाब मांगा।
महादेव सट्टेबाजी एप मामले में अंतरिम राहत देने से इनकार। वकील पर सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में दोबारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर की याचिका पर शुक्रवार को ईडी से जवाब मांगा। हालांकि, कोर्ट ने वकील को अंतरिम राहत देने से इन्कार कर दिया। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने बांबे हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया, जिसने जांच एजेंसी को वकील की दोबारा गिरफ्तारी का रास्ता साफ किया था।
ईडी ने आरोप लगाया है कि हिमांशु शेखर ने महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर से 15 करोड़ रुपये लिए थे। आरोप है कि उन्होंने मामले में न्यायाधीशों, वकीलों और सरकारी अधिकारियों को प्रभावित करने का आश्वासन दिया था। जांच एजेंसी , सौरभ चंद्राकर ने पूछताछ के दौरान हिमांशु शेखर का नाम लिया था और उन्हें भुगतान किए जाने की जानकारी दी थी।
इसके बाद एजेंसी ने उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया। 20 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर दुबई जाने के दौरान हिमांशु शेखर को हिरासत में लिया गया था। गौरतलब है कि सौरभ चंद्राकर को इसी महीने ओमान से प्रत्यर्पित किया गया था और वह फिलहाल रायपुर केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं