शनिवार, 28 नवंबर 2026 12:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
क्राइम अखिल भारतीय 11,170 व्यूज

बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई: सीएम डी.के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 11:22 PM IST
बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई: सीएम डी.के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

बेंगलुरु पुलिस ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध में बम होने की झूठी धमकी देने वाले 20 वर्षीय कार्तिक आर.

को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक सीएम आवास और विधान सौध उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार सीएम शिवकुमार के आवास पर बम की झूठी धमकी। 20 वर्षीय कार्तिक आर.

बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया। ऑटो चालक की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु।

कर्नाटक में पुलिस ने शुक्रवार को एक 20 वर्षीय युवक को मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध में बम होने की झूठी धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

आरोपित की पहचान कार्तिक आर. के रूप में हुई है। धमकी पांच नवंबर को दी गई थी।

आरोपित को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। ऑटो चालक ने सात नवंबर को आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। चालक को पांच नवंबर की शाम करीब 7:20 बजे एप के जरिए बुकिंग मिली थी।

कार्तिक ने राजराजेश्वरी नगर में पैलेस नगर से केंचनाहल्ली तक के लिए राइड बुक की थी। पैलेस नगर के पास सीएम आवास है। चालक मैप के जरिए पिकअप लोकेशन पर पहुंचा और उसे काल किया।

आरोपित ने मुख्यमंत्री आवास के अंदर होने की बात कही और फोन गेट पर मौजूद किसी व्यक्ति को देने कहा, जिससे वह कहां से आटो में बैठेगा बता सके। चालक ने बैरिकेड के पास खड़े पुलिस अधिकारी को फोन दे दिया। फोन पर बात करने के बाद पुलिस अधिकारी ने आटो की तलाशी ली।

ड्राइवर ने कारण पूछा, तो अधिकारी ने बताया कि आरोपित ने अभी फोन पर मुख्यमंत्री आवास और विधान सौध में बम रखने की धमकी दी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टेबाजी एप मामला: वकील की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ED को नोटिस, अंतरिम राहत देने से इनकार

क्राइम • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाने या FASTag न लगाने पर लगेगा पांच गुना जुर्माना, NHAI का फैसला

क्राइम • अखिल भारतीय

असम में बाल विवाह के खिलाफ 2021 से अब तक 6705 गिरफ्तारियां, सीएम हिमंत का बड़ा बयान

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम में दूसरी पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद, बच्चों को ट्रेन में लावारिस छोड़कर भाग गया था हत्यारा

क्राइम • अखिल भारतीय

किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सट्टा किंग पर ED का शिकंजा: महादेव एप प्रमोटर सौरभ के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई शहरों में ली गई तलाशी

क्राइम • अखिल भारतीय

ओजोन ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने जब्त की 702 करोड़ की संपत्ति, घर खरीदारों के साथ हुआ बड़ा धोखा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल