शनिवार, 28 नवंबर 2026 12:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
क्राइम अखिल भारतीय 14,282 व्यूज

टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाने या FASTag न लगाने पर लगेगा पांच गुना जुर्माना, NHAI का फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 11:56 PM IST
टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाने या FASTag न लगाने पर लगेगा पांच गुना जुर्माना, NHAI का फैसला

सड़क परिवहन मंत्रालय ने मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाने या फास्टैग न लगाने पर पांच गुना जुर्माना लगाने की घोषणा की है। नंबर प्लेट छिपाने या फास्टैग न लगाने पर लगेगा जुर्माना (फाइल फोटो/) नंबर प्लेट छिपाने या फास्टैग न लगाने पर पांच गुना जुर्माना।

यह जुर्माना मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्लाजा पर लागू होगा। टोल शुल्क से बचने के इरादे पर ही होगी यह कार्रवाई। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से बचने के लिए जानबूझकर वाहन की नंबर प्लेट छिपाने, उसके साथ छेड़छाड़ करने या फास्टैग नहीं लगाने वाले वाहन चालकों को अब पांच गुना जुर्माना भरना होगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शुक्रवार को यह घोषणा की। मंत्रालय , जुर्माने की राशि के अलावा वाहन चालक से निर्धारित टोल शुल्क भी वसूला जाएगा।

जुर्माने की रकम संबंधित प्राधिकरण को दी जाएगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई तभी होगी, जब यह साबित हो जाए कि नंबर प्लेट को छिपाने या फास्टैग नहीं लगाने का उद्देश्य टोल शुल्क से बचना था। यह नियम वाहन की आगे या पीछे की नंबर प्लेट अथवा दोनों को छिपाने के मामलों में लागू होगा।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसे वाहनों की पहचान तकनीक आधारित मजबूत प्रणाली से की जाएगी। मल्टी-लेन फ्री फ्लो एक बाधारहित इलेक्ट्रॉनिक टोल प्रणाली है, जिसमें ऊपर लगे फास्टैग रीडर और आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे वाहनों की पहचान कर स्वतः टोल शुल्क काटते हैं। इससे वाहनों को रुकना नहीं पड़ता और जाम, ईंधन की खपत तथा प्रदूषण कम होता है।

यह जुर्माना मौजूदा और भविष्य में शुरू होने वाले सभी मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोल प्लाजा पर लागू होगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टेबाजी एप मामला: वकील की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ED को नोटिस, अंतरिम राहत देने से इनकार

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई: सीएम डी.के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

असम में बाल विवाह के खिलाफ 2021 से अब तक 6705 गिरफ्तारियां, सीएम हिमंत का बड़ा बयान

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम में दूसरी पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद, बच्चों को ट्रेन में लावारिस छोड़कर भाग गया था हत्यारा

क्राइम • अखिल भारतीय

किसान क्रेडिट कार्ड लोन धोखाधड़ी CBI की बड़ी कार्रवाई, 21 साल से फरार चल रहा आरोपित गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

सट्टा किंग पर ED का शिकंजा: महादेव एप प्रमोटर सौरभ के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई शहरों में ली गई तलाशी

क्राइम • अखिल भारतीय

ओजोन ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED ने जब्त की 702 करोड़ की संपत्ति, घर खरीदारों के साथ हुआ बड़ा धोखा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल