शनिवार, 28 नवंबर 2026 05:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
क्राइम अखिल भारतीय 2,495 व्यूज

यूएई से भारत लाया गया शराब घोटाले का 'मनीमैन' विकास अग्रवाल, आज कोर्ट में पेशी

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 02:17 AM IST
यूएई से भारत लाया गया शराब घोटाले का 'मनीमैन' विकास अग्रवाल, आज कोर्ट में पेशी

सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस के समन्वय से उसका प्रत्यर्पण कराया। मूलत: बिलासपुर निवासी विकास अग्रवाल को शराब सिंडिकेट का मनीमैन बताया गया है। यूएई से भारत लाया गया शराब घोटाले का 'मनीमैन' विकास अग्रवाल (फोटो- एक्स) छत्तीसगढ़ में वर्ष 2019-22 के बीच हुए 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में था आरोपित सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण रायपुर।

छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2019 से 2022 में हुए 3,200 करोड़ के शराब घोटाले में फरार चल रहे वित्तीय समन्वयक विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से शुक्रवार को भारत लाया गया है। सीबीआई ने विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और छत्तीसगढ़ पुलिस के समन्वय से उसका प्रत्यर्पण कराया।

मूलत: बिलासपुर निवासी विकास अग्रवाल को शराब सिंडिकेट का मनीमैन बताया गया है। उस पर डिस्टिलरी से अधिकारियों और अन्य लाभार्थियों तक कमीशन की रकम पहुंचाने तथा अपराध की कमाई को विभिन्न कंपनियों के माध्यम से छिपाने में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। उसे मुंबई एयरपोर्ट लाया गया है।

शनिवार को उसे रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी है। राज्य पुलिस के अनुरोध पर सीबीआइ के माध्यम से इंटरपोल ने विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। इसके बाद उसकी लोकेशन यूएई में मिली और वहां की एजेंसियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूएई ने उसे भारत प्रत्यर्पित किया। राज्य पुलिस की एस्कार्ट टीम यूएई पहुंची थी। दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उसे भारतीय टीम को सौंपा गया, जिसके बाद शुक्रवार शाम विकास को मुंबई एयरपोर्ट लाया गया।

उसे शनिवार सुबह रायपुर की विशेष कोर्ट में पेश कर विस्तृत पूछताछ करने रिमांड पर लेने जांच एजेंसी आवेदन पेश करेगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे ने युवक पर अचानक हथौड़े से किए वार, मौके पर ही मौत

क्राइम • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 10,797 क्विंटल चावल के गबन में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, अधिकारी भी आएंगे जद में

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टेबाजी एप मामला: वकील की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ED को नोटिस, अंतरिम राहत देने से इनकार

क्राइम • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाने या FASTag न लगाने पर लगेगा पांच गुना जुर्माना, NHAI का फैसला

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई: सीएम डी.के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

असम में बाल विवाह के खिलाफ 2021 से अब तक 6705 गिरफ्तारियां, सीएम हिमंत का बड़ा बयान

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम में दूसरी पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद, बच्चों को ट्रेन में लावारिस छोड़कर भाग गया था हत्यारा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल