शनिवार, 28 नवंबर 2026 05:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
क्राइम अखिल भारतीय 2,884 व्यूज

मध्य प्रदेश में 10,797 क्विंटल चावल के गबन में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, अधिकारी भी आएंगे जद में

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 02:13 AM IST
मध्य प्रदेश में 10,797 क्विंटल चावल के गबन में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, अधिकारी भी आएंगे जद में

हरदा और नीमच भेजे गए 31 ट्रकों से भेजे गए 10,797 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल गबन के मामले में पुलिस ने एक ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश में 10,797 क्विंटल चावल के गबन में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर) इंदौर, हरदा और नीमच भेजे गए 31 ट्रक फोर्टिफाइड चावल चार लोगों पर एफआईआर दर्ज, एक गिरफ्तार, तीन फरार कटनी।

हरदा और नीमच भेजे गए 31 ट्रकों से भेजे गए 10,797 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल गबन के मामले में पुलिस ने एक ट्रांसपोर्टर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी सीएसपी अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के साझेदार किशन केशरवानी को कटनी से गिरफ्तार किया है। किशन ने ही नान कार्यालय में तीनों जिलों में चावल भेजने का दावा कर फर्जी पावतियां पेश की थीं।

जिला प्रशासन ने भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस पर नान के रैक प्वाइंट से लोडिंग-अनलोडिंग पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। इस मामले में ट्रांसपोर्टर के साथ नान के अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। फोर्टिफाइड चावल के गायब होने के मामले की कलेक्टर की जांच के बाद गुरुवार रात को चार साझेदार भोपाल निवासी दीपक जैन, किशन केशरवानी, शांति मिश्रा और मनोज कुमार तिवारी के विरुद्ध रंगनाथ नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी।

पुलिस अन्य तीन की गिरफ्तारी के भी प्रयास कर रही है। वहीं, गिरफ्तार आरोपित किशन केशरवानी से पूछताछ की जा रही है कि 31 ट्रक सरकारी चावल का गबन कर उसे खुले बाजार में बेचा या कहीं गायब कर दिया। बता दें कि नान ने कटनी जिले से इंदौर, नीमच और हरदा जिलों के लिए चार करोड़ से अधिक कीमत का 10,797.

18 क्विंटल चावल भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के माध्यम से भेजा था, लेकिन 31 ट्रकों में लदे 21,765 बोरे चावल गायब हैं। रीवा चॉकघाट की फर्म भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस ने रीवा में भी 36 ट्रक चावल का घोटाला किया था। जानकारी मिली है कि अनियमितता के आरोप में किशन के पिता पर एफआईआर भी हुई थी और वह जेल भी गया था।

इस मामले में एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में बहुप्रसारित हुआ है, जिसमें दावा किया गया था कि रीवा से चावल दूसरे जिले भेजने के दौरान रैक लोडिंग में गड़बड़ी हुई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे ने युवक पर अचानक हथौड़े से किए वार, मौके पर ही मौत

क्राइम • अखिल भारतीय

यूएई से भारत लाया गया शराब घोटाले का 'मनीमैन' विकास अग्रवाल, आज कोर्ट में पेशी

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टेबाजी एप मामला: वकील की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ED को नोटिस, अंतरिम राहत देने से इनकार

क्राइम • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाने या FASTag न लगाने पर लगेगा पांच गुना जुर्माना, NHAI का फैसला

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई: सीएम डी.के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

असम में बाल विवाह के खिलाफ 2021 से अब तक 6705 गिरफ्तारियां, सीएम हिमंत का बड़ा बयान

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम में दूसरी पत्नी की हत्या के दोषी को उम्रकैद, बच्चों को ट्रेन में लावारिस छोड़कर भाग गया था हत्यारा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल