शनिवार, 28 नवंबर 2026 07:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
क्राइम अखिल भारतीय 5,996 व्यूज

छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर के यहां 14 घंटे चली ईडी की जांच, कई अहम दस्तावेज किए जब्त

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 06:26 AM IST
छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर के यहां 14 घंटे चली ईडी की जांच, कई अहम दस्तावेज किए जब्त

ईडी ने रायपुर के जोरा स्थित पार्क शिरीन कालोनी में जेल एवं होमगार्ड विभाग के वित्त सहायक राजेंद्र सिंह, धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह देवहारी के ठिकानों पर तलाशी ली। छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर के यहां 14 घंटे चली ईडी की जांच (सांकेतिक तस्वीर) शुक्रवार सुबह छह बजे पहुंची ईडी की टीम ने ली तलाशी कार्रवाई के पीछे वित्तीय लेन-देन माना जा रहा है रायपुर।

छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में मैनपावर घोटाले में शुक्रवार को ईडी ने रायपुर, दुर्ग और धमतरी में एक साथ दबिश दी। टीम ने रायपुर के जोरा स्थित पार्क शिरीन कालोनी में जेल एवं होमगार्ड विभाग के वित्त सहायक राजेंद्र सिंह, धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह देवहारी के ठिकानों पर तलाशी ली।

जानकारी , इंदिरा देवहारी के निवास पर शुक्रवार सुबह छह बजे पहुंची ईडी की टीम ने करीब 14 घंटे तक जांच की। देर शाम तक चली कार्रवाई के बाद टीम अपने साथ कई दस्तावेज और अहम जानकारियां ले गईं। अपर कलेक्टर के पति नवीन प्रताप सिंह तोमर आबकारी विभाग के पूर्व डिप्टी कमिश्नर हैं।

उन्हें फरवरी 2026 में शराब घोटाले से जुड़े 182 करोड़ के ओवरटाइम अनियमितता मामले में ईओडब्ल्यू और एसीबी ने गिरफ्तार किया था। फिलहाल वे जमानत पर हैं। रायपुर में जेल एवं होमगार्ड विभाग के वित्त सहायक राजेंद्र सिंह के आवास पर टीम ने दोपहर तक दस्तावेज खंगाले।

मूलत: अंबिकापुर के सत्तीपारा क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र के भाई लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर हैं। कार्रवाई के पीछे वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से संबंधित पहलुओं की जांच को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • Jaipur

जयपुर में मां और बहन की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, दीवार पर चिपका मिला सुसाइड नोट

क्राइम • अखिल भारतीय

हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे ने युवक पर अचानक हथौड़े से किए वार, मौके पर ही मौत

क्राइम • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 10,797 क्विंटल चावल के गबन में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, अधिकारी भी आएंगे जद में

क्राइम • अखिल भारतीय

यूएई से भारत लाया गया शराब घोटाले का 'मनीमैन' विकास अग्रवाल, आज कोर्ट में पेशी

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टेबाजी एप मामला: वकील की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का ED को नोटिस, अंतरिम राहत देने से इनकार

क्राइम • अखिल भारतीय

टोल प्लाजा पर नंबर प्लेट छिपाने या FASTag न लगाने पर लगेगा पांच गुना जुर्माना, NHAI का फैसला

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में बड़ी कार्रवाई: सीएम डी.के. शिवकुमार के आवास और विधान सौध को उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल