जयपुर में एक घर में मां और पुत्री में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद बढ़ता देख पुत्र ने मां और बहन की हत्या कर दी। उसके बाद फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
जयपुर में मां और बहन की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर) शवों की पहचान सरोज देवी, शिवांगी और लक्की (27) के रूप में हुई है युवक ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर कमरे में फांसी लगा ली । शहर के भट्टा बस्ती पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर में मां और पुत्री में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था।
विवाद बढ़ता देख पुत्र ने मां और बहन की हत्या कर दी। उसके बाद फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। तीनों की मौत की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे मिली।
तीनों के शव घर के एक ही कमरे में मिले हैं। कमरे में दीवार पर एक कागज चिपका मिला है, जिसमें लिखा था कि मेरा सुसाइड नोट मोबाइल फोन में है। इसमें युवक ने खुद को मानसिक बीमार बताया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बजरंग सिंह ने बताया कि शवों की पहचान सरोज देवी, शिवांगी और लक्की (27) के रूप में हुई है। पुलिस , प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मां और बेटी के विवाद से युवक ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस , शुक्रवार सुबह सरोज के पिता दीप तिवारी ने उसके पड़ोसी को फोन कर कहा कि वह गुरुवार से फोन रिसीव नहीं कर रही है।
इस पर पड़ोसी ने घर में जाकर देखा तो तीनों शव एक कमरे में मिले। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं