शनिवार, 28 नवंबर 2026 11:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
क्राइम अखिल भारतीय 18,599 व्यूज

असम में सामाजिक कार्यकर्ता के अपहरण और हत्या मामले में एक्शन, दोषी उल्फा उग्रवादी को उम्रकैद की सजा

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 09:09 PM IST
असम में सामाजिक कार्यकर्ता के अपहरण और हत्या मामले में एक्शन, दोषी उल्फा उग्रवादी को उम्रकैद की सजा

असम में सामाजिक कार्यकर्ता संजय घोष के 29 साल पुराने अपहरण और हत्या मामले में सीबीआइ की विशेष अदालत ने उल्फा उग्रवादी फाटक हतिमोटा को उम्रकैद की सजा सुनाई है। उल्फा उग्रवादी फाटक हतिमोटा को संजय घोष हत्या मामले में उम्रकैद। सामाजिक कार्यकर्ता संजय घोष का 1997 में माजुली से अपहरण।

29 साल पुराने मामले में सीबीआई विशेष अदालत का फैसला। डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। असम में सामाजिक कार्यकर्ता संजय घोष के अपहरण और हत्या के करीब 29 साल पुराने मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को उल्फा उग्रवादी फाटक हतिमोटा को उम्रकैद की सजा सुनाई।

संजय घोष को चार जुलाई 1997 को असम के माजुली से अगवा किया गया था। वह माजुली में मिट्टी के कटाव की समस्या से निपटने के लिए सामुदायिक स्तर पर कई पहल कर रहे थे। अपहरण के दौरान उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति किसी तरह बच निकलने में सफल रहा था।

अदालत ने 20 नवंबर को हतिमोटा को दोषी करार दिया था। हतिमोटा को नवंबर 2011 में माजुली से गिरफ्तार किया गया था और बाद में सीबीआइ को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने अक्टूबर 1997 में मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।

जुलाई 2012 में उसे गुवाहाटी हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। संजय घोष के अपहरण के एक महीने बाद उल्फा ने दावा किया था कि उनकी हत्या उसी रात कर दी गई थी और शव ब्रह्मपुत्र नदी में फेंक दिया गया था। उनका शव कभी बरामद नहीं हुआ।

संजय घोष की चाची और पूर्व राजनयिक अरुंधति घोष ने संयुक्त राष्ट्र में भी यह मुद्दा उठाया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • Mumbai

कर्नाटक में मनोहर शेट्टी हत्याकांड मामले में एक्शन, फरार आरोपी राजेश आचार्य UAE से भारत वापस लाया गया

क्राइम • अखिल भारतीय

गाड़ी पर प्रेस स्टीकर लगाकर शवों को ठिकाने लगाता रहा कैब ड्राइवर, बेंगलुरु में सात लोगों की हत्या मामले में खुलासा

क्राइम • Jaipur

जयपुर में मां और बहन की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, दीवार पर चिपका मिला सुसाइड नोट

क्राइम • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर के यहां 14 घंटे चली ईडी की जांच, कई अहम दस्तावेज किए जब्त

क्राइम • अखिल भारतीय

हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे ने युवक पर अचानक हथौड़े से किए वार, मौके पर ही मौत

क्राइम • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 10,797 क्विंटल चावल के गबन में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, अधिकारी भी आएंगे जद में

क्राइम • अखिल भारतीय

यूएई से भारत लाया गया शराब घोटाले का 'मनीमैन' विकास अग्रवाल, आज कोर्ट में पेशी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल