शनिवार, 28 नवंबर 2026 11:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
क्राइम Mumbai 16,265 व्यूज

कर्नाटक में मनोहर शेट्टी हत्याकांड मामले में एक्शन, फरार आरोपी राजेश आचार्य UAE से भारत वापस लाया गया

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 10:59 PM IST
कर्नाटक में मनोहर शेट्टी हत्याकांड मामले में एक्शन, फरार आरोपी राजेश आचार्य UAE से भारत वापस लाया गया

2002 के मनोहर शेट्टी हत्याकांड में वांछित फरार आरोपी राजेश केशव आचार्य को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाया गया है। वह 27 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा। फरार आरोपी राजेश आचार्य भारत लाया गया (AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर) राजेश आचार्य 2002 मनोहर शेट्टी हत्याकांड में वांछित फरार आरोपी था।

उसे यूएई से भारत वापस लाया गया, मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा। कर्नाटक पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लेगी। डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु।

कर्नाटक में 2002 के मनोहर शेट्टी हत्याकांड में वांछित फरार आरोपी राजेश केशव आचार्य को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाया गया है। वह 27 नवंबर को मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचा। उम्मीद है कि कर्नाटक पुलिस उसे अपनी हिरासत में ले लेगी।

मनोहर शेट्टी की हत्या के मामले में राजेश आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस पर हत्या के लिए उकसाने और इसमें सहयोग करने का आरोप है। घटना के बाद वह कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए विदेश भाग गया था।

आरोपित का पता लगाने के लिए मई 2006 में इंटरपोल के जरिये एक रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया था। लगभग तीन महीने पहले उसका पासपोर्ट भी रद कर दिया गया था। इन कदमों के बाद यूएई के अधिकारियों ने उसे ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे भारत वापस भेज दिया गया। यह ऑपरेशन सीबीआई, विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और कर्नाटक पुलिस के आपसी समन्वय से पूरा किया गया। मुंबई पहुंचे इस आरोपित को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कर्नाटक लाए जाने की उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

असम में सामाजिक कार्यकर्ता के अपहरण और हत्या मामले में एक्शन, दोषी उल्फा उग्रवादी को उम्रकैद की सजा

क्राइम • अखिल भारतीय

गाड़ी पर प्रेस स्टीकर लगाकर शवों को ठिकाने लगाता रहा कैब ड्राइवर, बेंगलुरु में सात लोगों की हत्या मामले में खुलासा

क्राइम • Jaipur

जयपुर में मां और बहन की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या, दीवार पर चिपका मिला सुसाइड नोट

क्राइम • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में अपर कलेक्टर के यहां 14 घंटे चली ईडी की जांच, कई अहम दस्तावेज किए जब्त

क्राइम • अखिल भारतीय

हैदराबाद में सनसनीखेज वारदात: सिरफिरे ने युवक पर अचानक हथौड़े से किए वार, मौके पर ही मौत

क्राइम • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 10,797 क्विंटल चावल के गबन में ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार, अधिकारी भी आएंगे जद में

क्राइम • अखिल भारतीय

यूएई से भारत लाया गया शराब घोटाले का 'मनीमैन' विकास अग्रवाल, आज कोर्ट में पेशी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल