रहमान गुल बने बीएलए के नए कमांडर। (सोशल मीडिया) रहमान गुल, पूर्व पाक सेना कैप्टन, अब बीएलए के नए कमांडर। गुल ने पहले बीएलए की आत्मघाती इकाई 'मजीद ब्रिगेड' का नेतृत्व किया।
यह नियुक्ति बलूचिस्तान में जारी तीव्र संघर्ष के बीच हुई है। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शनिवार को रहमान गुल को अपना नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया।
गुल ने कभी वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना के कैप्टन के तौर पर पाकिस्तानी तालिबान के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी। सेना छोड़ने के 16 वर्ष बाद वह उसी देश (पाकिस्तान) के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसकी उन्होंने कभी सेवा की थी। गुल को 'मुरीद' के नाम से भी जाना जाता है।
इससे पहले वह इस अलगाववादी समूह की आत्मघाती हमलावर इकाई 'मजीद ब्रिगेड' का नेतृत्व कर चुके हैं। बीएलए के प्रवक्ता जियांद बलूच ने बताया कि समूह की सीनियर कमांड काउंसिल ने अपने नेताओं और कमांडरों से सलाह-मशविरा करने के बाद सर्वसम्मति से गुल को चुना है। गुल ने बशीर जेब की जगह ली है।
बीएलए ने तीन नवंबर को बशीर जेब के हटने की घोषणा की थी। गुल ने बीएलए की कमान ऐसे समय संभाली है जब बलूचिस्तान में संघर्ष जारी है। शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने बताया कि तीन नवंबर से प्रांत भर में चलाए गए अभियानों में उसने 31 आतंकियों को मार गिराया।
'डॉन' की एक रिपोर्ट , 2026 की तीसरी तिमाही में पाकिस्तान में हिंसा से हुईं कुल मौतों में से लगभग 59 प्रतिशत मौतें बलूचिस्तान में हुईं। अमेरिका स्थित थिंक टैंक 'जेम्सटाउन फाउंडेशन' , गुल 2002 में पाकिस्तान सेना में शामिल हुए थे और उन्होंने 'फ्रंटियर फोर्स रेजिमेंट' में लगभग आठ वर्षों तक सेवा दी।
वह पाकिस्तान सैन्य अकादमी के 109वें लॉन्ग कोर्स का हिस्सा थे। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने भी इसी रेजिमेंट की एक अलग बटालियन में काम किया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं