ओप्पो जल्द ही पॉकेट गिंबल कैमरा, वाइड स्क्रीन बार फोन और फोल्डेबल फोन जैसे नए डिवाइस लॉन्च कर सकता है। ओप्पो ला रहा है पॉकेट गिंबल कैमरा और फोल्डेबल फोन ओप्पो पॉकेट गिंबल कैमरा जल्द लॉन्च होने की संभावना। इसमें 200MP सोनी LYT-901 हैसलब्लैड कैमरा मिलेगा।
वाइड स्क्रीन फोल्डेबल फोन भी तैयारी में, स्नैपड्रैगन चिप के साथ। टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo ने कुछ दिनों पहले ही Find X10 सीरीज लॉन्च किया है।
अब कंपनी कुछ नए एक्सेसरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ओप्पो के ये डिवाइसेस इंडियन मार्केट में आएंगे या नहीं फिलहाल कन्फर्म नहीं है। टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि ओप्पो जल्द ही पॉकेट गिंबल कैमरा लॉन्च कर सकता है।
इसके साथ ही कंपनी वाइड स्क्रीन फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है। फिलहाल ओप्पो ने कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है। GSMArena के मुताबिक, डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने बताया है कि ओप्पो का गिंबल कैमरा इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
इस गिंबल कैमरा में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो 1/1. 12-इंच Sony LYT-901 Hasselblad कैमरा होगा। ओप्पो के इस गिंबल कैमरा की सीधी टक्कर DJI और Insta360 पर होगा।
इस गिंबल कैमरा को Fuyao नाम से मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Snapdragon 8 series चिपसेट मिल सकता है, जो 3nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना है। DCS के मुताबिक ओप्पो इन दिनों तेजी से स्ट्रेट बार फोन की भी तैयारी कर रहा है।
यह फोन मीडियाटेक के फ्लैगशिप Dimensity 9000 सीरीज प्रोसेसर, 6. 35-इंच OLED स्क्रीन (16:9 आस्पेक्ट रेश्यो) और नैरो बैजल (लो-इंजेक्शन प्रेशर ओवरमॉल्डिंग (LIPO) टेक्नोलॉजी से लैस होगा। फोन में 8,000mAh बैटरी और 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा।
प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर होगा। टिपस्टर का यह भी कहना है कि कंपनी वाइड फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन में फ्लैगशिप 2nm Snapdragon चिप दिया जा सकता है।
संभव है कि यह क्वालकॉम का 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट हो सकता है। DCS का कहना है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल का गिंबल इमेजिंग कैमरा दिया जा सकता है। Oppo का यह फोन Reno X के नाम से लाया जा सकता है।
इसके साथ ही संभव है कि फोन में Find N7 दिया जा सकता है। ओप्पो के अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं है। ऐसे में इन रिपोर्ट्स पर पूरी तरह विश्वास नहीं किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं