शनिवार, 21 नवंबर 2026 08:53 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 16,391 व्यूज

2028 से पहले ही रिलीज हो जाएगी Ramayana 2? 'शूर्पणखा' बनीं रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 03:46 PM IST
2028 से पहले ही रिलीज हो जाएगी Ramayana 2? 'शूर्पणखा' बनीं रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी

रकुल प्रीत सिंह ने फिल्म 'रामायणम्' में शूर्पणखा के अपने नकारात्मक किरदार पर बात की है। साथ ही बताया है कि पार्ट 2 कब आ सकती है। रामायणम् 2 की रिलीज पर रकुल का रिएक्शन।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम शूर्पणखा का रोल करने पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह रकुल प्रीत सिंह पर बन रहे हैं खूब सारे मीम् रकुल प्रीत सिंह ने कलाकारों को दी ये सलाह जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। किसी निगेटिव रोल को भी अगर सराहना मिले तो इसका मतलब होता है कि दर्शक उसे पसंद कर रहे हैं।

फिल्म रामायणम् (Ramayana) में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने शूर्पणखा का रोल निभाया है। रकुल प्रीत के इस रोल की तुलना टेलीविजन पर अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) के निभाए पात्र कोमोलिका (कसौटी जिंदगी की) से हो रही है। उसके बैकग्राउंड म्यूजिक पर रकुल के ूर्पणखा वाले पात्र के वीडियोज एडिट करके इंटरनेट मीडिया पर चल रहे हैं।

इसे लेकर रकुल प्रीत कहती हैं, "मुझे वह मीम्स और वीडियोज पसंद आ रहे हैं। मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि आप बिना डरे हर तरह के रोल करें। जैसे विदेशी फिल्मों में होता है, वे कभी किसी फिल्म में पॉजिटिव रोल कर लेते हैं, किसी में निगेटिव।

कभी हीरो, हीरोइन, कभी विलेन के रोल कर लेते हैं। " रकुल ने आगे कहा, "हर पात्र को केवल उसी पात्र के हिसाब से देखा जाना चाहिए। कोई इमेज नहीं बनानी चाहिए।

कलाकार को हमेशा कुछ नया करते रहना चाहिए। एक ही चीज कितनी बार करेंगे। " फिल्म रामायणम् 2 साल 2028 में रिलीज होगी।

क्या इस फिल्म को उससे पहले लाने की कोई संभावनाएं हैं? इस पर वह कहती हैं कि जटायु और रावण के जिस सीन को लेकर सराहना हो रही है, केवल उसको डिजाइन करने में कई महीने लग गए थे। इसलिए इसके दूसरे पार्ट को जल्दी नहीं लाया जा सकता है।

उस स्तर की क्वालिटी के लिए समय लगता है। मुझे तो लगता है कि रामायणम् के हर पात्र पर पूरी फिल्म बन सकती है। इसकी योजना भी है कि युद्ध के बाद क्या हुआ होगा।

हर पात्र का अपना सफर है। आपको बता दें कि रकुल को सु्र्पणखा के रोल के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

गोवा में 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह की रंगारंग शुरू, ग्रैमी विजेता संगीतकार रिकी केज के फ्यूजन संगीत ने बांधा समां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'अगर रावण इतना अच्छा। ', Ramayana देखकर भड़के 'महाभारत' के 'श्री कृष्ण'; फिल्म की फंडिंग को लेकर उठाए सवाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'फॉलोअर्स के दम पर । ', Ramayana की 'कौशल्या' ने कास्टिंग के तरीकों पर की बात; गौरव खन्ना ने बताई टीवी की पावर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ऑस्कर विनर Al Pacino की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे 'कबीर सिंह' के मेकर्स, हॉलीवुड मूवी Captivated का किया एलान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

छठ गीत गाने वाली सिंगर ने गाया था Katrina Kaif का चटपटा गाना, भोजपुरी क्वीन के 'पार्टी एंथम' पर खूब थिरकते हैं लोग

मनोरंजन • Surat

राजस्थानी रंग, ढोल-नगाड़ों की थाप। Ameesha Patel ने लगाया मरुधरा का तड़का, सुखविंदर सिंह की आवाज ने बांधा समां

मनोरंजन • अखिल भारतीय

57 साल बाद चला रफी साहब की आवाज का जादू, कल्ट गीत पर गर्लफ्रेंड नहीं, 'असली प्यार' संग रील्स बना रहे हैं Gen-Z

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल