रविवार, 22 नवंबर 2026 09:39 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 15,224 व्यूज

छठ गीत गाने वाली सिंगर ने गाया था Katrina Kaif का चटपटा गाना, भोजपुरी क्वीन के 'पार्टी एंथम' पर खूब थिरकते हैं लोग

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 05:10 PM IST
छठ गीत गाने वाली सिंगर ने गाया था Katrina Kaif का चटपटा गाना, भोजपुरी क्वीन के 'पार्टी एंथम' पर खूब थिरकते हैं लोग

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक बेहतरीन 'पार्टी एंथम' जिसे भोजपुरी सिंगर ने आवाज दी थी। भोजपुरी सिंगर ने दी थी चटपटे गाने को आवाज कैटरीना के करिवर के बड़े गानों में से एक है ये सॉन्ग एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भोजपुरी सिंगर्स ने अपने गानों से पूरे देश को दीवाना बनाया है।

फिर चाहे वह फिल्मों के गीत हो या फिर छठ के भजन, लोग इनके गीतों को काफी पसंद करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इन सिंगर्स की आवाज सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री तक ही सीमित है बल्कि इन्होंने कई गाने बॉलीवुड में भी दिए हैं। एक ऐसी ही भोजपुरी सिंगर है कल्पना पटवारी (Kalpana Patowary) जिन्होंने कई बेहतरीन छठ गीत गाए हैं।

लेकिन इस बीच उन्होंने बॉलीवुड को एक ऐसा गाना दिया है हर पार्टी की शान है और लोग आज भी इस पर थिरकते हैं। कल्पना पटवारी ने उग ही दीनानाथ, काठ के रे नईया, उग है सुरूज गोसईया, छठ घाट केकरा संगे जाईब ए बलम जी जैसे मशहूर छठ गीतों (Chhath Songs) को आवाज दी है। यह गाना अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म वेलकम का 'ऊंचा लंबा कद' (Ucha Lamba Kad)।

इसके लिरिक्स हैं- इक ऊंचा लंबा कद, दूजा सोनी वी तू हद, तीजा रूप तेरा चम-चम करदा नी। कटरीना कैफ का सॉन्ग हर पार्टी की जान है और गेट टू गेदर में जब डांस होता है तो यह गाना जरूर बजता है। 'ऊंचा लंबा कद' 2007 की बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' (Welcome) का एक डांस सॉन्ग है।

इसे आनंद राज आनंद और कल्पना पटवारी ने गाया है और इसे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ नजर पर फिल्माया गया है। 'वेलकम' 2007 में रिलीज हुई एक कॉमेडी फिल्म है जिसे अनीस बज्मी ने लिखा और निर्देशित किया है। इसमें अक्षय कुमार और कटरीना के साथ ही नाना पाटेकर, अनिल कपूर, फिरोज खान, परेश रावल, मल्लिका शेरावत जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Anirudh Ravichander और काव्या मारन के ग्रैंड रिसेप्शन में रजनीकांत-विजय समेत पहुंचे बड़े सितारे, PM मोदी ने दी बधाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल