टीवी एक्टर गौरव खन्ना और रामायणम् में माता कौशल्या की भूमिका अदा कर चुकीं अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने वर्ल्ड टेलीविजन के मौके बदलते कास्टिंग के तौर तरीको पर बात की। वर्ल्ड टेलीविजन डे पर बोले टीवी सितारे/ फोटो- इंस्टाग्राम टीवी आज भी प्रतिभा दिखाने का सबसे बड़ा मंच है फॉलोअर्स के आधार पर हो रही है टीवी की कास्टिंग गौरव खन्ना ने बताई टीवी की सबसे बड़ी खासियत दीपेश पांडे, मुंबई।
मनोरंजन की दुनिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म और इंटरनेट मीडिया के लगातार बढ़ते प्रभाव के बीच टीवी भी लगातार बदलावों से गुजर रहा है। हालांकि, इसकी पहुंच आज भी बेमिसाल है। समय के साथ टीवी में काम करने का तरीका, दर्शकों की पसंद और कलाकारों का स्टारडम भले ही बदला है, लेकिन इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है।
विश्व टेलीविजन दिवस (21 नवंबर) के मौके पर कुछ टीवी सितारों से खास बातचीत। हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘रामायणम्’ में नजर आईं तथा धारावाहिक ‘गंगा माई की बेटियां’ की अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन कहती हैं, टीवी में काम करते हुए मुझे 27 साल हो गए हैं और मैंने हर साल इस इंडस्ट्री में कुछ न कुछ बड़े बदलाव देखे हैं।
कई साल पहले मैंने बी4यू चैनल का एक धारावाहिक ‘किनारे’ किया था, उसी में खुद को पहली बार टीवी पर देखा था। इसके बाद मैंने फिल्मकार अनुराग बासु के साथ जीटीवी के लिए एक धारावाहिक ‘मंजिलें अपनी-अपनी’ किया। उन्होंने आगे कहा, "टीवी मेरे लिए हमेशा से अपनी प्रतिभा और कौशल को दिखाने का बहुत बड़ा माध्यम रहा है।
मुझे याद है कि पहला धारावाहिक करने के बाद जब मैं रोड पर निकलती थी तो लोग अक्सर मुझसे मिलने आते थे। तब टीवी कलाकारों को लेकर लोगों का सोच बिल्कुल अलग था। पहले ‘बुनियाद’, ‘नुक्कड़’ और ‘सर्कस’ जैसे धारावाहिकों से दर्शकों का एक पारिवारिक जुड़ाव हो जाता था।
उसके बाद पिछली सदी के नौवें दशक के खत्म होते-होते वैसे धारावाहिक बनने बंद हो गए। पहले के कलाकार अपने पात्रों के साथ दर्शकों के मन में बस जाते थे। पिछले कुछ वर्षों में वो भी बदल गया है।
आज इंटरनेट मीडिया के दौर में कई जगहों पर फॉलोअर्स देखकर कास्टिंग की जा रही है। कई बार मुझे भी कास्ट करते हुए लोगों ने कहा है कि आपके तो फॉलोअर्स बहुत कम हैं। इससे एक चीज यह अच्छी भी हुई है कि चैनल कलाकारों के अच्छे सीन की रील्स के साथ उनको जोड़ते भी हैं, इससे पात्र के साथ-साथ कलाकार की भी पहचान बढ़ती है।
टीवी की सबसे बड़ी ताकत मैं इसलिए मानती हूं कि इससे कलाकार को हर दिन दर्शकों से जुड़ने की स्वतंत्रता मिलती है। टेलीविजन के कारण ही मुझे काम में निरंतरता मिलती रही है। टीवी मेरे लिए सिर्फ रोजी-रोटी नहीं, बल्कि परफॉर्म करने और अपना कौशल दिखाने का सबसे बड़ा मंच है।
आज अगर मैं किसी फिल्म के ऑडिशन के लिए कहीं जाती हूं तो वहां टेलीविजन में किए अपने अच्छे काम ही ऑडिशन के तौर पर दिखाती हूं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं