रविवार, 22 नवंबर 2026 09:41 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 15,613 व्यूज

ऑस्कर विनर Al Pacino की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे 'कबीर सिंह' के मेकर्स, हॉलीवुड मूवी Captivated का किया एलान

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 04:32 PM IST
ऑस्कर विनर Al Pacino की फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे 'कबीर सिंह' के मेकर्स, हॉलीवुड मूवी Captivated का किया एलान

भानुशाली प्रोडक्शन ने Captivated (कैप्टिवेटेड) फिल्म की घोषणा की है जिसमें लीड किरदार अल पचीनो का होगा। अल पचीनो की फिल्म प्रोड्यूस करेंगे भारतीय फिल्ममेकर भानुशाली प्रोडक्शन ने किया अल पचीनो की फिल्म का एलान अल पचीनो की फिल्म कैप्टिवेटेड हुई अनाउंस 32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्म एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

मशहूर भारतीय फिल्म मेकर विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड अब इंटरनेशनल फिल्मों की दुनिया में कदम रखने जा रही है। कंपनी अपनी पहली विदेशी फिल्म कैप्टिवेटेड (Captivated) लेकर आ रही है। इस फिल्म में हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अल पचीनो (द गॉडफादर, स्कारफेस), इस्ला फिशर (वेडिंग क्रैशर्स, नाउ यू सी मी) और ब्लेक रिटसन (द गिल्डेड एज) नजर आएंगे।

अल पचीनो (Al Pacino) अकादमी पुरस्कार जीत चुके हैं। फिल्म का निर्देशन डिटो मॉन्टियल ने किया है, जो अ गाइड टू रिकग्नाइजिंग योर सेंट्स और फाइटिंग जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी यानी कैमरे से शूटिंग का काम स्टीफन सियूपेक ने किया है, जो स्लमडॉग मिलियनेयर और रूमर्स जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं।

इस फिल्म को लॉस एंजिल्स की कंपनी 32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाया जा रहा है। CAVATED साल 1973 में हुए जॉन पॉल गेटी 3 के अपहरण की सच्ची घटना पर आधारित है। यह उस समय की सबसे चर्चित अपहरण की घटनाओं में से एक थी।

फिल्म में इस घटना को एक अलग नजरिए से दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी 1970 के दशक के इटली में दिखाई गई है। इसमें एक ऐसे अनोखे भावनात्मक रिश्ते को दिखाया गया है, जो पहले से ही मुश्किल हालात को और भी पेचीदा बना देता है।

विनोद भानुशाली, संस्थापक और प्रबंध निदेशक, भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने कहा, 'हम हमेशा से मानते हैं कि अच्छी कहानियां हर देश और हर भाषा के लोगों के दिलों तक पहुंच सकती हैं। दुनिया भर के बेहतरीन कलाकारों और फिल्म बनाने वाले लोगों के साथ काम करना हमारे लिए एक नया और खास कदम है'।

Captivated (कैप्टिवेटेड) को 32Red एंटरटेनमेंट के माइकल मैमोलिटी और मानसवी ममगई बना रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Anirudh Ravichander और काव्या मारन के ग्रैंड रिसेप्शन में रजनीकांत-विजय समेत पहुंचे बड़े सितारे, PM मोदी ने दी बधाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल