रविवार, 22 नवंबर 2026 09:39 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 16,780 व्यूज

'अगर रावण इतना अच्छा। ', Ramayana देखकर भड़के 'महाभारत' के 'श्री कृष्ण'; फिल्म की फंडिंग को लेकर उठाए सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 03:45 PM IST
'अगर रावण इतना अच्छा। ', Ramayana देखकर भड़के 'महाभारत' के 'श्री कृष्ण'; फिल्म की फंडिंग को लेकर उठाए सवाल

कभी रामायणम् की तारीफों के पुल बांधने वाले अभिनेता नितिश भारद्वाज ने मूवी देखने के बाद कई सीन्स पर अपना गुस्सा व्यक्त किया। उन्होंने मूवी की फंडिंग पर सवाल खड़े करते हुए इसे एक एजेंडा बताया है। रामायणम् को लेकर नितिश भारद्वाज ने खड़े किए सवाल/ फोटो- इंस्टाग्राम रामायणम् देखने के बाद गुस्सा हुई नितिश भारद्वाज फिल्म को एजेंडा बताकर फंडिंग जांच की मांग की एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायणम् लगातार रिकॉर्ड्स बना रही है। रणबीर कपूर-यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ से अधिक और वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। रामायणम् को मिल रही वाहवाही के बीच अब हाल ही में बी.

आर चोपड़ा की महाभारत में भगवान कृष्ण का किरदार अदा करने वाले नितिश भारद्वाज ने रामायणम् के किरदारों के चित्रण को लेकर शुरू हुए विवाद में अपनी राय देते हुए इसे एजेंडा के तहत बनाई गई फिल्म कहा है। साथ ही सरकार से मूवी की फंडिंग को लेकर जांच करने की मांग की है। कभी रामायणम् की तारीफों के पुल बांधने वाले अभिनेता नितिश भारद्वाज ने इसे ऑस्कर में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड पाने योग्य बताया था, लेकिन अब फिल्म देखकर उनका ये नजरिया पूरी तरह से बदल गया है।

उन्होंने एनडीवी से बात करते हुए मूवी को एक एजेंडा बताते हुए कहा, "भगवान राम को एक बहुत छोटे और साधारण इंसान के रूप में मूवी में दिखाया गया है। जिनके चेहरे पर कोई भी भाव नहीं हैं। राम ऐसे नहीं हैं।

भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। " उन्होंने फिल्म में 14 वर्षों के वनवास के लिए अयोध्या से निकलते श्रीराम की आंखों में आंसू वाले सीन पर भी आपत्ति जताई है। नितिश भारद्वाज ने ये तर्क दिया कि मेकर्स इक्ष्वाकु वंश की सम्मान संहिता को पर्दे पर उतारने में विफल रहे हैं।

उन्होंने कहा, "रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाए। " रावण को जिस तरह से नितेश तिवारी की रामायणम् में दर्शाया गया है, उसकी भी महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने आलोचना की। उन्होंने कहा, "रावण का नकारात्मक साइड तो मूवी में दिखाया ही नहीं गया है।

बिल्कुल उसे एक मार्क्सवादी कम्युनिस्ट नेता के रूप में दिखाया गया है। कोई भी पूरी तरह से अच्छा और बुरा नहीं होता है, लेकिन रावण का पतन उसके अंहकार की वजह से ही हुआ था। " उन्होंने आगे रावण के किरदार पर तर्क देते हुए कहा, "अगर रावण इतना ही बुद्धिमान और न्यायप्रिय था, तो फिर भगवान विष्णु को राम अवतार लेने की जरूरत क्यों पड़ी?

उन्होंने अवतार के पूरे मीनिंग को ही उल्टा कर दिया। आज की पीढ़ी जो ज्यादा पढ़ती नहीं है, वह अगले दो साल सीक्वल आने तक रावण को कूल डूड मानकर उसकी तारीफ करेगी। राम को जितना आप लोगों ने वीक दिखाया है, वो रावण को मारेगा।

आप हीरो को विलेन बना रहे हैं और विलेन को हीरो। "।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सारे पैसे तो स्टार्स ले जाते हैं। ', बड़े सितारों की फीस पर दिब्येंदु भट्टाचार्य ने कसा तंज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kartik Aaryan Birthday: इच्छाधारी नाग से लेकर 'कैप्टन इंडिया' तक इन 4 दमदार फिल्मों से धमाल मचाएंगे एक्टर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी एक्ट्रेस Veena Malik, लाइव टीवी पर उतारा पूरा मेकअप; वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान

मनोरंजन • अखिल भारतीय

जब Prem Nath को अमेरिकन स्पाई समझकर चीन में किया गया था अरेस्ट, कैसे रिहा हुए थे बॉलीवुड के विलेन?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

उड़ते प्लेन में Sonu Nigam ने गाए अपने कल्ट गाने, झूम उठे पैसेंजर्स के साथ हवा में सिंगर ने छेड़ें सुर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Salman Khan ने श्रद्धा कपूर को फोन करके क्यों मांगी माफी? 'भाईजान' से अंजाने में हुई बड़ी भूल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

24 साल से वेडिंग एंथम है Govinda का ये कल्ट गाना, नखरीली दुल्हन के लिए गाता है दूल्हा; अल्का-सोनू ने दी आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Anirudh Ravichander और काव्या मारन के ग्रैंड रिसेप्शन में रजनीकांत-विजय समेत पहुंचे बड़े सितारे, PM मोदी ने दी बधाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल