शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 03:29 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 18,351 व्यूज

Ramayana के सीन्स ने SS Rajamouli को किया दंग, बोले- 'वनवास के बाद रणबीर शांत लगे। '

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 11:59 PM IST
Ramayana के सीन्स ने SS Rajamouli को किया दंग, बोले- 'वनवास के बाद रणबीर शांत लगे। '

नितेश तिवारी के निर्देशन में रामायणम् (Ramayana) को देखने के बाद बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने रिव्यू किया है। राजामौली ने किया रामायणम् का रिव्यू। फोटो क्रेडिट- एक्स एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

4000 करोड़ रुपये में बनी रामायणम् (Ramayana) का पहला भाग सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से खूब सराहना मिल रही है। कहानी, VFX और स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

सेलिब्रिटीज भी फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में बाहुबली के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने भी रामायणम् देखी और वह फिल्म की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने फिल्म के स्केल, कास्ट की परफॉर्मेंस और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर की तारीफ की है।

एसएस राजामौली ने एक्स हैंडल पर रामायणम् का रिव्यू करते हुए इसके स्केल को अद्भुत बताया। उन्होंने लिखा, "रामायणम्… फिल्म का विशाल पैमाना और बड़े पर्दे पर इसके दृश्य देखने में अद्भुत हैं। " राजामौली ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi) और यश (Yash) की तारीफ की।

उन्होंने लिखा, "राम के रूप में रणबीर, खासकर वनवास के बाद से शांत लेकिन शानदार लगे हैं। रावण के किरदार में यश का अंदाज काफी दमदार है, वहीं सीता के रूप में साई पल्लवी बहुत ग्रेसफुल लगी हैं। " #Ramayana… the sheer scale of the film and the visuals on the big screen are spectacular to watch.

Ranbir as Rama, especially from the Vanavasam onwards, is serene yet magnificent. Yash brings a menacing presence as Ravana, while Sai Pallavi is graceful as Sita. The pre-climax and climax… loved every bit of it.

Congratulations @malhotra_namit, @niteshtiwari22 and the entire team on bringing such an ambitious vision so beautifully to the screen. 🙏 राजामौली ने आगे लिखा, "प्री-क्लाइमेक्स और क्लाइमेक्स… मुझे इसका हर हिस्सा बहुत पसंद आया। नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी और पूरी टीम को जिन्होंने इतने बड़े विजन को इतनी खूबसूरती से पर्दे पर उतारा है।

" नितेश तिवारी निर्देशित रामायणम् में रणबीर, साई और यश के अलावा लारा दत्ता, अरुण गोविल, रवि दुबे, राघव जुयाल, सनी देओल और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म ने पहले ही दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ रुपये के करीब कारोबार कर लिया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पाकिस्तानी ड्रामा ने भारत में मचाई धूम, आइडल पति बन छाए Abu Bakr, यूजर्स बोले- 'हमारे पास अजय देवगन है'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

पिता को याद करके भावुक हुए Ramayana के 'हनुमान', धर्मेंद्र के फार्महाउस से Sunny Deol ने शेयर किया वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana से जुड़ी 5 खास बातें जो Ranbir Kapoor की फिल्म को बनाते हैं सबसे अलग! पहले कभी नहीं देखे होंगे ऐसे सीन्स

मनोरंजन • अखिल भारतीय

प्रेग्नेंट पत्नी धनाश्री को युजवेंद्र चहल ने किया था चीट? RJ महवश इस एक बयान से मचा बवाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bhojpuri Gana: भरे बाजार में खेसारी लाल यादव संग इस हसीना ने लगाए ठुमके, हो गई दीवानी

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली पर Lata Mangeshkar ने गाया था सदाबहार मराठी गीत, 70 सालों से घरों में हर सुबह फेस्टिवल पर बजता है गाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लता मंगेशकर का 54 साल पुराना गाना, फिल्म बनने में लगे 14 साल; आज भी बरकरार है वही जादू

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल