गुरुवार, 26 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 9,304 व्यूज

सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जनगणना एसओपी, केंद्र को हफ्तेभर का समय

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 07:41 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जनगणना एसओपी, केंद्र को हफ्तेभर का समय

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और जनगणना संचालन निदेशालय को एक हफ्ते के भीतर जनगणना से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) रिकॉर्ड पर रखने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जनगणना एसओपी। (फाइल) सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जनगणना एसओपी रिकॉर्ड पर रखने को कहा।

एसओपी में जाति संबंधी जानकारी दर्ज करने, पुष्टि के तरीके शामिल होंगे। याचिका में आरक्षण नीतियों पर जाति डेटा के उपयोग पर सवाल। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को केंद्र और जनगणना संचालन निदेशालय से कहा कि वे एक हफ्ते के भीतर जनगणना कराने से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को रिकॉर्ड पर रखें। इसमें जाति से जुड़ी जानकारी दर्ज करने और उसकी पुष्टि करने के तरीके और सुरक्षा उपाय शामिल होंगे। प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्य कांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची तथा वी.

मोहना की पीठ ने केंद्र की ओर से पेश हुईं अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी की इस बात पर ध्यान दिया कि वह अदालत को संबंधित एसओपी के बारे में जानकारी देंगी। पीठ ने उनसे हफ्तेभर के भीतर ब्योरा देने को कहा है। पीठ ने 12 अक्टूबर के अपने आदेश में भी सॉलिसिटर जनरल से इस तरह का आग्रह किया था।

इसमें यह भी निर्देश दिया गया कि केंद्र के एडवोकेट-आन-रिकॉर्ड और सॉलिसिटर जनरल के कार्यालय को पेपर बुक का एक पूरा सेट उपलब्ध कराया जाए। याचिका में एक पारदर्शी और व्यावहारिक व्यवस्था की मांग की गई है, जिसके जरिए सरकारी जाति प्रमाण-पत्रों (जहां भी उपलब्ध हों) के विवरण को दर्ज किया जा सके और सक्षम अधिकारियों के माध्यम से उनकी प्रमाणिकता की जांच की जा सके।

याचिका में यह भी मांग की गई है कि जाति संबंधी विवरणों को इकट्ठा करने और उनकी जांच करने के लिए अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली, लागू होने वाली प्रश्नावली और दिशा-निर्देशों का खुलासा किया जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय बनी रहे। इसके अलावा, इसमें यह निर्देश देने की मांग की गई है कि जब तक कोई पारदर्शी और सत्यापन योग्य प्रक्रिया लागू नहीं हो जाती, तब तक जनगणना 2027 के दौरान जुटाए गए जाति संबंधी आंकड़ों को आरक्षण नीतियों को बनाने या उनमें बदलाव करने, अथवा कल्याणकारी संसाधनों के जाति-आधारित आवंटन का एकमात्र आधार नहीं माना जाना चाहिए।

इसमें अधिकारियों को निर्देश देने पर जोर दिया गया है कि वे प्रस्तावित प्रक्रिया और उसे लागू करने के लिए उठाए गए कदमों का विवरण देते हुए अदालत के समक्ष एक शपथ-पत्र पेश करें। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

आधार कार्ड से पेंशन तक, 1 दिसंबर से बदल रहे 7 नियम; जानिए नए रूल

देश • अखिल भारतीय

क्या सील बंद पानी सुरक्षित नहीं? बिसलेरी की बोतल में कैसे पहुंचे ब्रोमेट और PAH, 5 सवालों में समझें पूरा जवाब

देश • अखिल भारतीय

'कार में दुष्कर्म और मारपीट के नहीं मिले सबूत', 15 साल की सजा पा चुके आरोपी को SC ने किया बरी

देश • Mumbai

सीजेपी नेता सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया? केंद्र सरकार ने हाई कोर्ट में दी जानकारी

देश • अखिल भारतीय

YouTube से वीडियो हटाने के मामले में भारत दुनिया में नंबर-1, तीन महीने में 34.4 लाख वीडियो हुए डिलीट

देश • अखिल भारतीय

'नोटिस की जांच जारी', भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव पर बोली सरकार

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: रीवा के गुरुकुल स्कूल के छात्रावास में 13 वर्षीय छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंका

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल