शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 9,351 व्यूज

फॉर्म-7 में गड़बड़ी कर जिंदा लोगों को मृत बताकर वोट काटने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच के निर्देश

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 10:24 PM IST
फॉर्म-7 में गड़बड़ी कर जिंदा लोगों को मृत बताकर वोट काटने के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिल्ली के मुस्तफाबाद में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 'फार्म-7' के दुरुपयोग के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को दिल्ली में फार्म-7 दुरुपयोग की जांच का निर्देश दिया। (फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को फार्म-7 दुरुपयोग जांचने का निर्देश दिया।

दिल्ली के मुस्तफाबाद में मतदाता सूची से नाम हटाने के आरोप। चुनाव आयोग को सुधारात्मक कदम उठाने और शिकायतों पर विचार करने को कहा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि वह दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के लिए ‘फार्म-7’ के तहत झूठे आवेदन दाखिल किए जाने के आरोपों की जांच करे और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए। फार्म-7 का उपयोग मौजूदा मतदाता सूची में नामों को शामिल करने या हटाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताने के लिए किया जाता है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने यह आदेश उस याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुस्तफाबाद इलाके में मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (एसआइआर) के दौरान ‘फार्म-7’ के तहत झूठे और फर्जी आवेदन दाखिल किए गए थे।

याचिका में हाल में छपी खबरों का हवाला दिया गया है, जिनमें कहा गया है कि मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम हटाने के लिए ‘फार्म-7’ आवेदन कुछ बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) की ओर से जमा किए गए थे, जबकि बाद में इन एजेंटों ने ऐसे आवेदन दाखिल करने के बारे में किसी तरह की जानकारी होने से इनकार किया था।

याचिकाकर्ता की ओर से पेश अधिवक्ता ने पीठ को सूचित किया कि उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही चुनाव आयोग एवं दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को भी अभ्यावेदन दिया है। ऐसी खबरें हैं कि कुछ लोगों ने दावा किया है कि उनके नाम पर ‘फार्म-7’ भरे गए हैं जिनमें दावा किया गया है कि उनकी मृत्यु हो गई है या वे स्थानांतरित हो गए हैं, लेकिन वास्तव में वे जीवित हैं और उसी पते पर रह रहे हैं।

पीठ ने कहा, ‘अधिकारियों को आपके अभ्यावेदन पर विचार करने दें। ’ साथ ही टिप्पणी की कि चुनाव आयोग का राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बीएलए पर कोई नियंत्रण नहीं है। शीर्ष अदालत ने याचिका के गुण-दोष पर कोई राय व्यक्त किए बिना उसका निस्तारण कर दिया।

साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे याचिकाकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच करें और कानून आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'इस्तीफा देना अपराध स्वीकार करना नहीं, मैं पूरी तरह निर्दोष हूं': जस्टिस यशवंत वर्मा ने लोकसभा सचिवालय को भेजा जवाब

खेल समाचार • अखिल भारतीय

थोक में दवाएं बेचने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस, केंद्र ने रखा नया प्रस्ताव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सरकारी जवाब में एआई से गढ़ा गया न्यायिक फैसला, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जताई नाराजगी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में छह जिलों के कई बड़े उद्योगपतियों के 50 ठिकानों पर छापा, मिले 14 करोड़ नकद व आभूषण

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: चार वर्षीय बच्चे की अंतरिम अभिरक्षा जर्मन मां को सौंपी, सख्त शर्तें भी लगाईं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्या एनवीडिया के बिना अपना एआई भविष्य बना पाएगा चीन? अमेरिकी पाबंदियों के बीच चिप क्षेत्र में भारत के लिए बड़ा मौका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की स्थिति में भी भारत के पास था दो महीने का तेल और गैस का बैकअप: हरदीप सिंह पुरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से फॉर्म-6, 7 और 8 में आवेदन को लेकर किए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल