शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 10:50 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 11,776 व्यूज

'Ramayana पर बात करो, न कि 4000 करोड़ के बजट पर। ', Salman Khan ने रणबीर की फिल्म को लेकर किया रिएक्ट

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 06:38 PM IST
'Ramayana पर बात करो, न कि 4000 करोड़ के बजट पर। ', Salman Khan ने रणबीर की फिल्म को लेकर किया रिएक्ट

अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) ने 4000 करोड़ की रामायणम् (Ramayana) को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। सलमान खान ने रामायणम् को लेकर दिया रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स फिल्म के बजट पर बात करना सलमान को नहीं पसंद सलमान खान ने अपने कैरेक्टर को 'राम जैसा' बताया एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) रिलीज हो गई है। दर्शक-क्रिटिक्स के साथ-साथ फिल्मी सितारों ने भी नितेश तिवारी निर्देशत पौराणिक फिल्म की तारीफ की है। अब सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रामायणम् स्टार कास्ट, VFX और 4000 करोड़ के बजट को लेकर काफी चर्चा में रहा है। फिल्म की रिलीज के बाद भी लोग VFX की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ट्रेलर और टीजर आउट होने के बाद इसके VFX को काफी ट्रोल किया गया था।

अब सलमान का कहना है कि फिल्म के बजट और VFX को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं होनी चाहिए। सलमान खान हाल ही में अपनी आगामी फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) के इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने रामायणम् को लेकर बात की।

सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में अभिनेता ने कहा ये नरेटिव कि 4000 करोड़, VFX-VFX। मुझे लगता है कि यह सही नहीं है। रामायणम् की चर्चा रामायणम् पर ही होनी चाहिए- राम, रावण, सीता और बाकी किरदार।

रामायणम् मूवी की बात करनी है तो रामायणम् पर ही करो, ना कि इसके खर्च और VFX पर। राम के ऊपर बात करो, उसकी क्वालिटी पर। "#Ramayana movie ke baat karni hai to Ramayana par karo, na ki cost of making or VFX par.

Ram ke upar baat karo, uski quality par. #Maatrubhumi me jo hero hai usme sab qualities hai Ram jaise" - #SalmanKhan https://t. co/5b8zaKeKU0 सलमान खान ने कहा कि मातृभूमि में जो उनका कैरेक्टर है, वो पूरा राम जैसा ही है।

वह बेस्ट बेटा, बेस्ट हसबैंड और बेस्ट पिता है। महीनों तक अटकी रही सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि (Maatrubhumi) की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

अपूर्व लखिया की फिल्म में वह पहली बार चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर भी कुछ ही दिनों में जारी हो सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आंगन में तुलसी और जगमगाते दीप। 68 साल पहले आया दीवाली का पहला गाना; Geeta Dutt ने दी थी आवाज

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कोच्चि में डॉक्टर के साथ हुई मारपीट, अब उसी पर लगा बलात्कार का आरोप

मनोरंजन • अखिल भारतीय

सनी देओल की Suryaa में 7 गाने, फुल एल्बम आउट; कुमार सानू-उदित नारायण समेत 13 सिंगर्स ने मिलकर गाए गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

बॉलीवुड का वो छठ गीत, शारदा सिन्हा की मधुर आवाज में हुआ अमर; सूर्य देव को अर्घ्य देती हुईं गाती हैं औरतें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'ईठा' की मुश्किलें बढ़ाएंगे सलमान खान, श्रद्धा की फिल्म से होगा 'Maatrubhumi' का क्लैश; 4 दिसंबर को होगी टक्कर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आ गई Salman Khan की फिल्म Maatrubhumi की रिलीज डेट, इस तारीख को सिनेमाघरों में मचाएगी धमाल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ना शोर-शराबा, ना पार्टी बीट। Asha Bhosle का वो दीवाली गीत; 49 साल पहले साईं बाबा की फिल्म में आया था नजर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल