भारत, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को उनके देश वापस भेजने पर विचार कर रहा है, लेकिन उसने दो शर्तें रखी हैं। शेख हसीना को वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी में भारत (फोटो-रॉयटर्स) भारत ने शेख हसीना की वापसी के लिए दो शर्तें रखीं। सैन्य विमान से वापसी और मौत की सजा पर अपील की शर्त।
हसीना दिसंबर 2026 तक बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं। डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बीते दो साल से भारत में शरण ली हुई है।
वहीं अब शेख हसीना खुद भी वापस जाना चाहती हैं और भारत सरकार भी उन्हें वापस उनके देश भेजने पर विचार कर रही है। बीबीसी बांग्ला की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार शेख हसीना को वापस तो भेजना चाहती है, लेकिन सरकार ने बांग्लादेश की तारिक रहमान की सरकार के सामने दो शर्तें रखी हैं।
अगर बांग्लादेश इन शर्तों को मान लेता है तो शेख हसीना को जल्द ही उनके देश भेजा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार चाहती है कि बांग्लादेश की सरकार शेख हसीना को वापस लाने के लिए एक सैन्य विमान भेजे, क्योंकि वे 5 अगस्त 2024 को बांग्लादेशी सैन्य विमान से ही भारत आई थीं।
भारत ने इस सैन्य विमान की डिमांड के साथ ही बांग्लादेश सरकार के सामने दो शर्तें रखी हैं। बांग्लादेश में जुलाई 2024 के विद्रोह के दौरान प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के मामले में एक बांग्लादेशी अदालत ने शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है। शेख हसीना का भारत में लगातार रहना सरकार के लिए एक असहज मुद्दा बन गया है।
इससे बांग्लादेश के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों पर असर पड़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना हो रही है। जुलाई 2024 के बड़े विद्रोह के बाद शेख हसीना ने भारत में शरण ली थी। वहीं अब भारत अपने पड़ोसी देश के साथ इस संवेदनशील मुद्दे को सुलझाने का रास्ता तलाश रहा है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं