सोमवार, 23 नवंबर 2026 06:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 8,491 व्यूज

9000 mAh बैटरी वाले तीन नए 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पीछे मिलेगी दूसरी स्क्रीन

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 05:00 PM IST
9000 mAh बैटरी वाले तीन नए 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पीछे मिलेगी दूसरी स्क्रीन

Honor ने चीन में अपनी नई 700 सीरीज के तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिनमें Honor 700, 700 Pro और 700S शामिल हैं। इन फोन्स में रियर पैनल पर 'फ्लोटिंग आइलैंड' डिस्प्ले, 9000 mAh बैटरी और 200MP कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 9000 mAh बैटरी वाले तीन नए 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और पीछे मिलेगी दूसरी स्क्रीन जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

पिछले कुछ वक्त में स्मार्टफोन कंपनियां अब मोबाइल के कैमरा मॉड्यूल के आसपास की जगह का भी नए ढंग से यूज कर रही हैं। इसी कड़ी में Honor ने अपनी नई Honor 700 सीरीज के तीन नए फोन चीन में लॉन्च किए हैं। इस सीरीज के तहत कंपनी ने Honor 700, Honor 700 Pro और Honor 700S मॉडल को पेश किया है।

खास बात ये है कि इन तीनों स्मार्टफोन में रियर पैनल पर डिस्प्ले मिल रही है। इसे कंपनी Floating Island नाम दे रही है। ये स्क्रीन कैमरा मॉड्यूल के दाईं तरफ फिट की गई है और इसका यूज नोटिफिकेशन, फ्लाइट की डिटेल्स, फूड पिकअप कोड और म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है।

इतना ही नहीं इस स्क्रीन को रियर कैमरे से सेल्फी लेने के लिए भी व्यूफाइंडर की तरह यूज किया जा सकता है। स्क्रीन में तीन लाइटिंग मोड वाला सॉफ्ट लाइट रिंग भी मिलेगा। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में और क्या खास है स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो तीनों स्मार्टफोन में 6.

57 इंच की 1. 5K LTPS डिस्प्ले देखने को मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिवाइस की पीक ब्राइटनेस 8,000 निट्स जा सकती है।

जबकि प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 Gen 5 प्रोसेसर, Honor 700 में Snapdragon 8s Gen 4 और Honor 700S में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए सीरीज के तीनों डिवाइस में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। जबकि Honor 700 और 700 Pro में 12MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है, जो 3.

5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस में 4K सिनेमैटिक Live Photo मोड भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा तीनों स्मार्टफोन में 9,000 mAh की Qinghai Lake बैटरी, 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

जबकि Pro मॉडल में तो 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। Honor 700 और 700 Pro की रियर स्क्रीन पर PPG सेंसर भी मिल रहा है, जो हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन और HRV जैसी रीडिंग तक बता सकता है। कीमत की बात करें तो Honor 700S के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,599 युआन यानी करीब 42,000 रुपये है।

सीरीज के Honor 700 की कीमत 3,999 युआन यानी करीब 47,000 रुपये और Honor 700 Pro की कीमत 4,599 युआन करीब 54,000 रुपये बताई गई है। सभी डिवाइस की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि पहली सेल 27 नवंबर से शुरू होने जा रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Vivo के दो नए फ्लैगशिप 5G फोन: 7,000 mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Xiaomi का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, मिल सकता है स्नैपड्रैगन का नया फ्लैगशिप प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Samsung के चार नए 5G फोन: iPhone के Dynamic Island जैसा फीचर, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-Samsung के मॉडल भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500mAh बैटरी वाला Vivo का सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल