जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने दो पुलिसकर्मियों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या कर दी। दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव गुरुवार (12 नवंबर) सुबह दच्छन के जंगलों में मिले। उनके शरीर पर गोलियों के कई निशान थे।
सबसे चिंता की बात यह है कि दोनों जवानों के सर्विस हथियार भी गायब हैं। घटना के बाद आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मृत जवानों की पहचान 45 वर्षीय रशपाल सिंह और 57 वर्षीय बॉबी चंद के रूप में हुई है।
दोनों बुधवार (11 नवंबर) दोपहर से लापता थे। जिस इलाके में वे गायब हुए थे, वहां गोलीबारी की आवाज भी सुनी गई थी। जंगल में कहां मिले दोनों जवानों के शव?
यह घटना किश्तवाड़ जिले के मारवाह इलाके के देहरना जंगल की है। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे जंगल में गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। इसी दौरान मारवाह इलाके में एयरटेल मोबाइल नेटवर्क सेवाएं भी बाधित हो गईं।
दोनों SPO कियार दच्छन से अपर रिज देहरना के इंदरवान इलाके में स्थित बसनान जा रहे थे। News Alert! Bullet riddled bodies of two missing SPOs recovered from Jammu and Kashmirs Kishtwar district, weapons not found: officials. https://t.
co/8SU8CRxeDu शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रशपाल और बॉबी स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) का हिस्सा थे। वे बसनान में तैनात सेना की 17 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम को रिलीव करने जा रहे थे। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद SOG की टीम और थाना प्रभारी (SHO) इलाके की ओर रवाना हुए।
कुलगाम CRPF जवानों पर आतंकी हमले के पीछे किस का हाथ? लश्कर कमांडर पर शक, अब CCTV से खुलेगा राज? शाम करीब 7 बजे तलाशी अभियान शुरू किया गया।
गुरुवार सुबह दोनों के शव लापता होने वाली जगह से करीब दो किलोमीटर दूर दच्छन के जंगल में मिले। पहला शव सुबह करीब 8 बजे और दूसरा 9 बजे बरामद किया गया। दोनों को कई गोलियां मारी गई थीं।
उनके हथियार भी मौके से नहीं मिले। किश्तवाड़ से BJP विधायक शगुन परिहार ने दोनों SPO की हत्या को बेहद दुखद घटना बताया। उन्होंने कहा कि जवान बुधवार रात से लापता थे और गुरुवार सुबह उनके शव मिलने की खबर आई।
शगुन परिहार ने इस हमले के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि वह लगातार ऐसी साजिशों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि हत्याकांड के जिम्मेदार लोगों को जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
विधायक ने यह भी कहा कि दो जवानों की जान जाने के बदले चार गुना बड़े स्तर पर जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने घटनास्थल के लिए रवाना होने की बात भी कही। Kulgam Terror Attack: मीर बाजार में अंधाधुंध फायरिंग कर भागे आतंकी, CRPF के 3 जवान घायल, सर्च ऑपरेशन तेज आतंकियों की तलाश में बड़ा ऑपरेशन दोनों जवानों की हत्या के बाद सुरक्षाबलों ने जंगलों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
जांच एजेंसियों के सामने अब दो बड़े सवाल हैं। पहला, हमलावरों ने दोनों SPO को कहां और कैसे अगवा किया। दूसरा, उनकी सर्विस राइफलें कहां हैं।
हथियार गायब होने की वजह से उनकी बरामदगी भी सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम हो गई है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं