उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नए राजनीतिक समीकरण की तैयारी हो रही है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एक साथ आ सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच गठबंधन का ऐलान गुरुवार (12 नवंबर) को लखनऊ में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान होने की संभावना है।
अगर यह गठबंधन होता है तो यूपी की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन से अलग तीसरा मोर्चा खड़ा हो सकता है। इस संभावित गठबंधन की सबसे बड़ी चर्चा दलित-मुस्लिम वोटों को एक साथ लाने की कोशिश को लेकर है। दोनों समुदायों की आबादी को जोड़ें तो यह राज्य के करीब 40 फीसदी वोटरों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
ऐसे में ओवैसी और चंद्रशेखर की जोड़ी का असर सिर्फ कुछ सीटों तक सीमित रहेगा या पूरे चुनावी समीकरण को बदल सकती है, यह देखने वाली बात होगी। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस, क्या होगा गठबंधन का फॉर्मूला? न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों नेता गुरुवार (12 नवंबर) को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक होटल में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं।
AIMIM प्रवक्ता शादाब चौहान ने भी दोनों दलों के बीच गठबंधन की संभावित सहमति की पुष्टि की है। हालांकि सीटों के बंटवारे और गठबंधन की शर्तों को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शादाब चौहान ने कि समझौते की प्रकृति और बाकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी।
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद दोनों लखनऊ पहुंच चुके हैं, लेकिन उन्होंने गठबंधन के फॉर्मूले पर अभी खुलकर कुछ नहीं बताया है। इस गठबंधन के बनने पर यूपी में चुनावी मुकाबला तीन हिस्सों में बंट सकता है। एक तरफ BJP के नेतृत्व वाला NDA होगा।
दूसरी तरफ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का विपक्षी गठबंधन रहेगा। वहीं, ओवैसी और चंद्रशेखर का नया मोर्चा तीसरी ताकत बनने की कोशिश करेगा। Election Date: UP से पंजाब तक कब होगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का ऐलान?
वोटिंग पर जानें लेटेस्ट अपडेट 40% वोट बैंक का गणित और सपा के 'PDA' पर असर इस संभावित गठबंधन के केंद्र में दलित और मुस्लिम मतदाता हैं। की रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी करीब 19 फीसदी और अनुसूचित जाति यानी SC आबादी लगभग 21 फीसदी है।
दोनों को मिलाकर यह आंकड़ा करीब 40 फीसदी पहुंचता है। ओवैसी की AIMIM लंबे समय से तेलंगाना के बाहर अपना राजनीतिक आधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को वोट तो मिले हैं, लेकिन उन्हें विधानसभा सीटों में बदलने में अब तक कामयाबी नहीं मिली।
इसके बावजूद अल्पसंख्यक समुदाय के एक हिस्से में ओवैसी की पकड़ मानी जाती है। दूसरी तरफ, चंद्रशेखर आजाद दलित राजनीति के उभरते चेहरों में शामिल हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में नगीना सीट से उनकी जीत ने यूपी की राजनीति में उनकी पहचान मजबूत की।
अब दोनों नेताओं की साथ आने की कोशिश का मकसद अपने-अपने समर्थक वर्गों को एक साझा राजनीतिक मंच पर लाना हो सकता है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं