गुरुवार, 05 नवंबर 2026 09:46 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
देश अखिल भारतीय 5,476 व्यूज

अनूठी पहल: अटूट रहे शादी का बंधन, गोवा कॉलेज सिखाएगा गुर; दो दिसंबर से शुरू होगा 15 दिन का कोर्स

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 06:58 AM IST
अनूठी पहल: अटूट रहे शादी का बंधन, गोवा कॉलेज सिखाएगा गुर; दो दिसंबर से शुरू होगा 15 दिन का कोर्स

पणजी स्थित गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस के मानव विकास और परिवार अध्ययन विभाग ने "मैरिज रेडिनेस: प्रिपेयरिंग फार हेल्दी एंड लास्टिंग रिलेशनशिप्स" नामक विशेष सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है। गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस दो दिसंबर से शुरू करने जा रहा है 15 दिन का कोर्स जीवनसाथी संग अटूट रिश्ते की डोर थामने का हुनर सीखेंगे युवा गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस दो दिसंबर से शुरू करने जा रहा है 15 दिन का कोर्स हर साल देश भर में टूट जाती हैं हजारों नई शादियां अकेले गोवा में 2022 से 2025 के बीच टूटे तीन हजार घर ।

भारत में विवाह को सात जन्मों का साथ माना जाता है। यहां सामाजिक ताना-बाना इतना मजबूत है कि संबंध-विच्छेद की दर दुनिया में सबसे कम है। किसी को भी हैरत हो सकती है कि तलाक का हिंदी में कोई शब्द ही नहीं है।

पहली बार विवाह-विच्छेद का प्रविधान हिंदू कोड बिल में किया गया। इन सबके बावजूद बढ़ते आधुनिकतावाद से दांपत्य जीवन में अलगाव के मामले चिंता का सबब बन रहे हैं। साल-दर-साल विवाह-विच्छेद की दर बढ़ रही है।

इसी सामाजिक विसंगति पर अंकुश लगाने काे गोवा के एक कालेज ने युवाओं को जीवन का सबसे महत्वपूर्ण पाठ पढ़ाने की अनूठी पहल की है। पणजी स्थित गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस के मानव विकास और परिवार अध्ययन विभाग ने "मैरिज रेडिनेस: प्रिपेयरिंग फार हेल्दी एंड लास्टिंग रिलेशनशिप्स" नामक विशेष सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया है।

कॉलेज के प्रिंसिपल महेश पाई , यह 15 दिनी कोर्स दो से 17 दिसंबर, 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। यह कोर्स केवल शादी की रस्मों और समारोह की तैयारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दो दिलों के बीच आपसी समझ, अटूट प्रतिबद्धता और वैवाहिक जीवन की वास्तविक जिम्मेदारियों को गहराई से समझने पर केंद्रित है।

यह अहम कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब समाज में रिश्तों की डोर कमजोर पड़ रही है। तलाक के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखने को मिल रही है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

'100% बायोएथनॉल से चलेगी टोयोटा इनोवा, इसी माह होगी लांच', नितिन गडकरी का बड़ा एलान

देश • अखिल भारतीय

नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त पर NHRC सख्त, तीन राज्यों और पुलिस प्रमुखों को नोटिस

देश • अखिल भारतीय

बंगाल के पूर्व मंत्री की कंपनियों को पांच साल में मिले 150 टेंडर, करोड़ों के लेनदेन की जांच

देश • अखिल भारतीय

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: वीजा की मुख्य श्रेणियां 13 से घटकर होंगी 9, आवेदन फॉर्म 70% होगा छोटा

देश • अखिल भारतीय

ISRO ने पूरी की NVS-03 की अंतिम ऑर्बिट रेजिंग, NavIC सैटेलाइट नेटवर्क को मिली ताकत

देश • अखिल भारतीय

शादी से पहले अब कॉलेज में होगी ‘मैरिज की तैयारी’: युवा जीवनसाथी के साथ अटूट रिश्ते की डोर थामने का सीखेंगे हुनर

देश • अखिल भारतीय

राज्यों का ईज ऑफ कंस्ट्रक्शन इंडेक्स बनाएगा NHAI, हाईवे में देरी से हर साल 3000 करोड़ का नुकसान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल