मंगलवार, 24 नवंबर 2026 07:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,634 व्यूज

UP Chunav 2027: BJP को हराने के लिए SP-Congress ने साढ़े 3 घंटे में क्या तय किया? Akhilesh Yadav ने खोले पत्ते

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 06:30 PM IST
UP Chunav 2027: BJP को हराने के लिए SP-Congress ने साढ़े 3 घंटे में क्या तय किया? Akhilesh Yadav ने खोले पत्ते

UP Chunav 2027 SP-Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (SP) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दोनों दलों के नेताओं ने सीट बंटवारे को लेकर दिल्ली में दूसरे दिन, मंगलवार (24 नवंबर) को बैठक की।

बैठक के बाद कांग्रेस और सपा, दोनों की ओर से बातचीत को सकारात्मक बताया गया। हालांकि, सीटों की संख्या और उम्मीदवारों को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा-मोना के मुताबिक, बैठक करीब साढ़े तीन घंटे चली।

उन्होंने कहा कि सीटों पर बातचीत जारी है और जरूरत पड़ने पर दोनों दल फिर बैठेंगे। वहीं, सपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि हर सीट पर अलग-अलग चर्चा की गई है और अगली दो बैठकों में समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी साफ किया कि गठबंधन से जुड़ी बातचीत पार्टी के वरिष्ठ और अधिकृत नेता कर रहे हैं।

उनके मुताबिक, किन सीटों पर सहमति बन सकती है और कौन-सा दल कितनी सीटें जीतने की स्थिति में है, इन सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। दिल्ली में हुई बैठक में सपा और कांग्रेस ने विधानसभा की सीटों पर विस्तार से चर्चा की। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, हर सीट पर अलग-अलग बात हो रही है।

चर्चा सिर्फ उम्मीदवारों तक सीमित नहीं है, बल्कि चुनावी रणनीति और गठबंधन के दूसरे पहलुओं पर भी विचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा-मोना ने कहा कि बातचीत का पहला दौर पूरा हुआ है और आगे दूसरे दौर की चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन की औपचारिक घोषणा होने तक बातचीत जारी रहेगी।

#WATCH | Delhi: On seat-sharing with SP for upcoming UP elections, UP Congress chief Aradhana Misra-Mona says, "। We discussed seats in the meeting. It was a positive discussion, and only one round of discussion has been concluded so far.

Second round of discussion will be held soon and if needed, we will come together again. The exercise will continue until we announce the alliance positively। " कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भी कहा कि सीट बंटवारे की बातचीत अभी शुरुआती चरण में है।

हर सीट पर अलग-अलग चर्चा के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव का नैरेटिव, मुद्दे और राजनीतिक माहौल अलग होते हैं। ऐसे में दोनों दलों की कोशिश मजबूत गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने की है।

#WATCH | Delhi | After SP-Congress meeting on seat sharing for UP polls, Congress MP Imran Masood says, "We are discussing everything, not just the candidate for this seat—we are discussing a lot of things। The dream is- a strong alliance on 403 seats. " https://t.

co/704ZxMvgIs सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बैठक को लेकर कहा कि जब बातचीत पूरी हो जाएगी और सभी बातें तय हो जाएंगी, तब जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अटकलों के बजाय सटीक जानकारी पर भरोसा करने की बात कही। उनके मुताबिक, गठबंधन की तैयारी का मकसद भाजपा सरकार को सत्ता से हटाना है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाना है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • Bageshwar

‘पाखंडी तेरी मति मारी गई’, Dhirendra Shastri पर बरसे Ramdev, अब बोले- 'बेटा है बागेश्वर बाबा'

स्पेशल • अखिल भारतीय

गुरु नानक प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, देव दीपावली पर भी दिया खास संदेश, जानिए क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नजरबंद, 750 नेताओं को घरों में रोकने का आरोप, कार्तिगई दीपम पर इतना तनाव क्यों?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: ‘मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोक सकता है’, Azam Khan के दावों पर क्या बोले चंद्रशेखर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हथकड़ी में आना होगा', शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश में सियासी तूफान,अवामी लीग का हाईवे पर कब्जे का ऐलान

स्पेशल • Varanasi

विलेन Ranjeet की बेटी दिव्यांका बेदी ने रचाई शादी, लाल बनारसी साड़ी में दिखीं खूबसूरत, पिता संग जमकर किया डांस

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: ‘सपा के आगे गिड़गिड़ा रही कांग्रेस, चिल्लाने से न होगा’, राजभर बोले- 26 नहीं, 22 सीटें मिलेंगी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल