बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने की इच्छा जताई है, लेकिन उनकी वापसी का रास्ता आसान नहीं दिख रहा। उनकी पार्टी अवामी लीग ने इस तारीख को हाईवे पर जनता के कब्जे का ऐलान किया है। दूसरी तरफ बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने दो टूक कहा है कि हसीना अगर लौटती हैं तो उन्हें प्रत्यर्पण के जरिए कैदी के तौर पर हथकड़ी में या कड़ी निगरानी में लाया जाएगा।
यानी एक तरफ हसीना की वापसी का दावा है, तो दूसरी तरफ सरकार का सख्त रुख। इस टकराव ने 16 दिसंबर से पहले बांग्लादेश की राजनीति में तनाव बढ़ा दिया है। 16 दिसंबर ही क्यों चुनी गई तारीख?
16 दिसंबर बांग्लादेश में विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 1971 में इसी दिन पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था। इसके साथ ही बांग्लादेश की आजादी का रास्ता साफ हुआ था।
हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इसी ऐतिहासिक दिन अपने देश लौटना चाहती हैं। यह पहली बार है जब हसीना की तरफ से वापसी के लिए कोई तय तारीख बताई गई है। उनकी पार्टी ने फेसबुक पोस्ट में उन्हें जननेता बताते हुए कहा कि 16 दिसंबर को हाईवे पर जनता का कब्जा होगा।
इस ऐलान को पार्टी की ताकत दिखाने और समर्थकों को सड़कों पर उतारने की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी ने हाईवे पर जुटने के कार्यक्रम का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया है। शेख हसीना ने सिर्फ वापसी की तारीख नहीं बताई है।
उन्होंने बांग्लादेश सरकार से अपने यात्रा दस्तावेज और पहचान से जुड़े कागजात जारी करने की मांग भी की है। उनके प्रवक्ता के मुताबिक, हसीना चाहती हैं कि दिल्ली से ढाका तक उनकी वापसी के लिए बांग्लादेश की सरकारी विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस का विमान उपलब्ध कराया जाए।
हसीना का तर्क है कि 5 अगस्त 2024 को उन्हें बांग्लादेश से इसी देश के विमान से भारत लाया गया था। इसलिए अब सरकार की जिम्मेदारी है कि उनकी वापसी का इंतजाम भी करे। उनके पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द किए जा चुके हैं।
इसी वजह से नए दस्तावेजों की मांग की गई है। लेकिन ढाका ने इस मांग को स्वीकार करने के संकेत नहीं दिए हैं। शेख हसीना 16 दिसंबर को ही क्यों लौट रही हैं बांग्लादेश?
क्या जाएंगी जेल? बोलीं- वापसी के लिए सरकारी विमान भेजो हुमायूं कबीर ने क्यों कहा- हथकड़ी में लौटेंगी? बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने हसीना की वापसी की योजना को खारिज कर दिया।
उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी व्यक्ति की वापसी कानूनी प्रक्रिया और प्रत्यर्पण के जरिए ही हो सकती है। उनके शब्दों में, हसीना लौटती हैं तो उन्हें हथकड़ी में या कड़ी निगरानी के बीच लाया जाएगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं