Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं बल्कि उनके आगामी लाइव शो को मिली धमकी है। 29 नवंबर 2026 को बेंगलुरु में होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
इस धमकी के सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दिलजीत दोसांझ अपने लाइव कॉन्सर्ट को लेकर दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।
हाल ही में उन्होंने गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार परफॉर्मेंस दी थी,जहां बड़ी संख्या में फैंस उन्हें देखने पहुंचे थे। इससे पहले भी वह देश के अलग-अलग शहरों में अपने संगीत कार्यक्रम कर चुके हैं। पुलिस कमिश्नर को भेजे गए ईमेल में दी गई धमकी -जानकारी के मुताबिक दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को लेकर धमकी भरा ईमेल धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को भेजा गया है।
इस मेल में कार्यक्रम के दौरान विस्फोट करने की धमकी दी गई है। ईमेल में कथित तौर पर IED ब्लास्ट का जिक्र किया गया है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ा दी गई है। धमकी सामने आते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और ईमेल की जांच शुरू कर दी।
अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि मैसेज किसने भेजा, इसके पीछे क्या मकसद है और क्या यह किसी वास्तविक खतरे से जुड़ा है। धमकी भरे मैसेज में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है। इसके अलावा बेंगलुरु के मादवारा स्थित NICE रोड ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम को निशाना बनाने की बात कही गई है।
इसी मैदान पर दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। ईमेल में कथित तौर पर कार्यक्रम में बच्चों को साथ लेकर नहीं आने और मेट्रो से यात्रा करने से बचने की सलाह भी दी गई है। इस तरह की चेतावनी सामने आने के बाद कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
हालांकि फिलहाल इन दावों की जांच की जा रही है और धमकी की वास्तविकता को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) धमकी मिलने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। ईमेल के सोर्स, भेजने वाले की पहचान और संदेश की विश्वसनीयता का पता लगाया जा रहा है।
सुरक्षा एजेंसियां यह भी आकलन कर रही हैं कि कार्यक्रम को लेकर किसी तरह का वास्तविक खतरा तो नहीं है। फिलहाल दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को रद्द किए जाने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कार्यक्रम को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाएगा, यह सुरक्षा जांच और प्रशासन की तैयारियों पर निर्भर करेगा।
पुलिस की जांच पूरी होने और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं