मंगलवार, 24 नवंबर 2026 04:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,863 व्यूज

'पापा की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई, ताकि उनकी हत्या हो'- Rajiv Gandhi की मौत के 35 साल बाद बेटे Rahul का दावा

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 03:47 PM IST
'पापा की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई, ताकि उनकी हत्या हो'- Rajiv Gandhi की मौत के 35 साल बाद बेटे Rahul का दावा

Rahul Gandhi On Rajiv Gandhi Assassination: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर बड़ा दावा किया है। राहुल के मुताबिक, उनके पिता की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या की जा सके। उन्होंने यह बात अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ एक वीडियो बातचीत में कही।

यह बातचीत सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर केंद्रित थी, जिसे 16 नवंबर को दिल्ली में लॉन्च किया गया था। बातचीत में राहुल ने बिहार के एक चुनावी दौरे का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस दौरान राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई थी।

राहुल ने अपनी मां से कहा था कि अगर उनके पिता की सुरक्षा बहाल नहीं की गई, तो उन्हें जल्द ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौटना पड़ सकता है। आपको बता दें कि राजीव गांधी की 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम विस्फोट में हत्या कर दी गई थी।

वह उस समय लोकसभा चुनाव के प्रचार में जुटे थे। राहुल गांधी का सुरक्षा हटाए जाने को लेकर किया गया दावा एक गंभीर आरोप है। The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday.

The decision in 2004 gave some of us relief but others joy. There was an intention behind withdrawing Papa’s security. And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book.

Priyanka and I sat down with our mother to talk through all of it. Going back to those memories brought back the joy, the laughter and even the pain we felt at the time. Mas journey of Belonging has been full of enormous love and terrible tragedy, and she has met all of it with dignity and courage.

राहुल गांधी ने बातचीत में कहा कि बिहार दौरे के दौरान उनके पिता की सुरक्षा को लेकर स्थिति चिंताजनक थी। उन्होंने अपनी मां को चेतावनी दी थी कि यदि सुरक्षा के इंतजाम नहीं सुधारे गए, तो परिवार को किसी बड़ी अनहोनी का सामना करना पड़ सकता है। राहुल के मुताबिक, उन्होंने अपनी बात पहले भी स्पष्ट रूप से रखी थी।

बिहार का दौरा उनके लिए एक तरह की आखिरी चेतावनी बन गया था। उन्होंने दावा किया कि राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या की जा सके। सोनिया गांधी ने बातचीत में बताया कि राजीव गांधी जब विपक्ष के नेता थे, तब वे बिहार के दौरे पर गए थे।

उस समय वे खुली जीप में यात्रा कर रहे थे और भीड़ की ओर से उन पर पत्थर फेंके गए थे। सोनिया के मुताबिक, इस घटना के बाद राहुल ने घर लौटकर उनसे पिता की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि अगर, सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए, तो उन्हें जल्द ही अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लौटना पड़ सकता है।

इस घटना का जिक्र करते हुए सोनिया ने बताया कि परिवार के लिए राजीव गांधी की सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय रही थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में शुरू हुई ऑनलाइन सुनवाई, अब घर बैठे निपटेंगे जमीन विवाद के मामले

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengaluru Metro की कमाई से भी ज्यादा हुआ कर्ज का खर्च, क्या यात्रियों पर पड़ेगा 5% किराया बढ़ोतरी का बोझ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकसित करने का दिया निर्देश

स्पेशल • Lucknow

Kannauj School Bus Accident: खड़ी स्कूल बस में कैसे जा घुसा ट्रक? 4 बच्चों की मौत-32 घायल, जिम्मेदार कौन?

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर से किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, जन्म-मरण के रहस्य पर कही ये बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027:'BJP को नहीं हरा पाएंगी सपा-कांग्रेस जुगलबंदी'-Owaisi संग सीट बंटवारे पर क्या बोले चंद्रशेखर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sreejith Ravi को POCSO मामले में एक साल की जेल, 50 हजार रुपए जुर्माना, छोटे बच्चे को दिखाया था प्राइवेट पार्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल