मंगलवार, 24 नवंबर 2026 04:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल Lucknow 8,529 व्यूज

Kannauj School Bus Accident: खड़ी स्कूल बस में कैसे जा घुसा ट्रक? 4 बच्चों की मौत-32 घायल, जिम्मेदार कौन?

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 03:02 PM IST
Kannauj School Bus Accident: खड़ी स्कूल बस में कैसे जा घुसा ट्रक? 4 बच्चों की मौत-32 घायल, जिम्मेदार कौन?

Kannauj Bus Accident Reason: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार (24 नवंबर) सुबह ठठिया थाना क्षेत्र में हुआ। कौशांबी के ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस आगरा से पिकनिक मनाकर लौट रही थी।

रास्ते में बच्चों को शौचालय जाने के लिए बस एक्सप्रेसवे किनारे रोकी गई थी। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक, बस में करीब 60 लोग सवार थे।

इनमें बच्चे, शिक्षक और स्कूल स्टाफ शामिल थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ बच्चे सीटों के बीच फंस गए। घायलों को तत्काल तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

गंभीर रूप से घायल स्कूल प्रबंधक और एक बच्चे को कानपुर रेफर किया गया। इस हादसे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि जब बस सड़क किनारे खड़ी थी, तब ट्रक उससे कैसे टकराया? क्या ट्रक की रफ्तार, चालक को झपकी आना या एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा इंतजामों की कमी इसकी वजह बनी?

आइए विस्तार से एक-एक कड़ी उधेड़ते हैं। पुलिस , स्कूल की बस मंगलवार रात आगरा से रवाना हुई थी। इसमें कक्षा 6 से 10वीं तक के छात्र पिकनिक मनाकर कौशांबी लौट रहे थे।

ठठिया थाना क्षेत्र में बच्चों को शौचालय जाने की जरूरत हुई तो बस को एक्सप्रेसवे के किनारे रोक दिया गया। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे आलू से लदे ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह टूट गया।

कई सीटें उखड़ गईं और कुछ बच्चे अंदर फंस गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) के कर्मचारियों और राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

बस में सवार छात्र शक्ति यादव के मुताबिक, एक बच्चे को शौचालय जाना था, इसलिए बस रोकी गई थी। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस काफी दूर तक घिसटती चली गई।

प्रारंभिक जानकारी में ट्रक चालक को झपकी आने की आशंका जताई गई है। हालांकि, इसे हादसे की आधिकारिक रूप से पुष्ट वजह नहीं माना जा सकता। पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि चालक की नींद, तेज रफ्तार, लापरवाही या कोई अन्य कारण दुर्घटना के लिए जिम्मेदार था।

इस हादसे में तीन अहम पहलुओं की जांच जरूरी है। किसी दुर्घटना में जिम्मेदारी तय करने के लिए केवल यह देखना पर्याप्त नहीं है कि टक्कर किस वाहन ने मारी। यह भी जांचना होता है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और संबंधित लोगों ने सुरक्षा नियमों का पालन किया या नहीं।

इस हादसे में जान गंवाने वाले चार छात्रों की पहचान आर्यन चौरसिया, रजीउल्लाह, अरमान और जैद मिर्जा के रूप में बताई गई है। उनकी उम्र 14 से 17 वर्ष के बीच थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में शुरू हुई ऑनलाइन सुनवाई, अब घर बैठे निपटेंगे जमीन विवाद के मामले

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पापा की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई, ताकि उनकी हत्या हो'- Rajiv Gandhi की मौत के 35 साल बाद बेटे Rahul का दावा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengaluru Metro की कमाई से भी ज्यादा हुआ कर्ज का खर्च, क्या यात्रियों पर पड़ेगा 5% किराया बढ़ोतरी का बोझ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकसित करने का दिया निर्देश

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर से किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, जन्म-मरण के रहस्य पर कही ये बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027:'BJP को नहीं हरा पाएंगी सपा-कांग्रेस जुगलबंदी'-Owaisi संग सीट बंटवारे पर क्या बोले चंद्रशेखर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sreejith Ravi को POCSO मामले में एक साल की जेल, 50 हजार रुपए जुर्माना, छोटे बच्चे को दिखाया था प्राइवेट पार्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल