मंगलवार, 24 नवंबर 2026 03:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 7,362 व्यूज

MP News: CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर से किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, जन्म-मरण के रहस्य पर कही ये बात

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 02:31 PM IST
MP News: CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर से किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, जन्म-मरण के रहस्य पर कही ये बात

भोपाल/खंडवा, 24 नवंबर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से ‘मां नर्मदा सेवा परिक्रमा’ का शुभारंभ किया। यह परिक्रमा दादा गुरु के नेतृत्व में शुरू हुई, जिसमें उनके साथ सैकड़ों श्रद्धालु मां नर्मदा की परिक्रमा करेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा-अर्चना और आरती की तथा प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भक्तों ने मां नर्मदा को विशाल चुनरी भी अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव ने जन्म-मरण के रहस्य, ईश्वर की सत्ता और आध्यात्मिक साधना के महत्व पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद मनुष्य को मानव योनि से देव मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने भगवान को नहीं देखा, लेकिन उनकी सत्ता को महसूस करते हैं।

यह ठीक वैसा ही है, जैसे हमने हवा को नहीं देखा, लेकिन उसके अस्तित्व को कोई नकार नहीं सकता। सूर्य की किरणों में भी सात रंग होते हैं, लेकिन उन्हें देखने के लिए विशेष यंत्र प्रिज्म की आवश्यकता पड़ती है। इसी तरह दादा गुरु भी हमें ईश्वर की शक्ति का अहसास कराते हैं।

उन्होंने कहा कि हम अक्सर अपने शरीर की ताकत भोजन, पानी और वायु में तलाशते हैं, जबकि यह हमारी गलतफहमी है। शरीर की वास्तविक ताकत ईश्वर का दिया हुआ यह जीवन है। ईश्वर ने इस शरीर को जितने समय के लिए दिया है, उस अवधि को न कोई छीन सकता है और न ही कोई बढ़ा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य के हाथ में न जन्म है और न ही मरण। परमात्मा ने हमें नियम और तप करने के लिए यह शरीर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें दादा गुरु के माध्यम से उन ऋषि-मुनियों के दर्शन करने का अवसर मिला है, जिनके जरिए ईश्वर से संवाद किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया बहुत बड़ी है और इसमें कई तरह के रहस्य और शक्तियां मौजूद हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सनातन की शक्ति पूरी दुनिया में अलग पहचान बना रही है। उनके नेतृत्व में दुनिया को भारत की आध्यात्मिक शक्ति और परंपराओं से परिचित कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने करीब 100 साल पहले कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी।

उस समय परिस्थितियां अलग थीं, लेकिन स्वामी विवेकानंद की उस सोच के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया को दिखा रहे हैं कि भारत की शक्ति और भक्ति क्या है। मुख्यमंत्री ने मां नर्मदा सेवा परिक्रमा में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जिस श्रद्धा और भावना के साथ लोग इस परिक्रमा में शामिल हो रहे हैं, उससे परमात्मा उनकी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

उन्होंने कामना की कि परमात्मा सभी श्रद्धालुओं को इतनी शक्ति दें कि वे दादा गुरु के साथ इस यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027:'BJP को नहीं हरा पाएंगी सपा-कांग्रेस जुगलबंदी'-Owaisi संग सीट बंटवारे पर क्या बोले चंद्रशेखर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sreejith Ravi को POCSO मामले में एक साल की जेल, 50 हजार रुपए जुर्माना, छोटे बच्चे को दिखाया था प्राइवेट पार्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब, 117 सीटों और सीट शेयरिंग पर भी खोले पत्ते

स्पेशल • अखिल भारतीय

Punjab Chunav: 6 साल बाद NDA में अकाली दल, BJP के साथ लड़ेगा चुनाव,अमित शाह ने पंजाब के लिए क्या किए ऐलान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: सपा का कांग्रेस को Special-26 का Offer! किन सीटों पर चर्चा? रामगोपाल के तंज से बढ़ी हलचल

स्पेशल • अखिल भारतीय

6 साल बाद पंजाब चुनाव में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? अमित शाह और सुखबीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहे

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी, गौपालन, बिजली और पर्यटन पर फोकस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल