UP Chunav 2027 SP-Congress Seat Sharing: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सपा ने कांग्रेस के सामने 26 विधानसभा सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। इसमें कांग्रेस की वे 2 सीटें भी शामिल हैं, जिन पर पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।
इसके अलावा 4 ऐसी सीटें भी प्रस्ताव में हैं, जहां कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी। सपा नेता रामगोपाल यादव ने सीटों के प्रस्ताव की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस को 26 सीटें देने की पेशकश की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा चाहती तो कांग्रेस से बिना शर्त समर्थन देने के लिए कह सकती थी, जिससे सीटों को लेकर खींचतान की जरूरत ही नहीं पड़ती।
उनके इस बयान को गठबंधन में सीटों की संख्या और कांग्रेस की भूमिका को लेकर एक राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से साफ किया गया है कि सीटों पर अंतिम फैसला पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है और नेताओं के मुताबिक, सीटों के चयन से लेकर चुनावी रणनीति तक पर चर्चा होनी है।
सूत्रों के मुताबिक, सपा की ओर से प्रस्तावित सीटों को तीन श्रेणियों में रखा गया है। बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट।
यह सूची फिलहाल प्रस्ताव के तौर पर सामने आई है। इसे अंतिम सीट बंटवारा नहीं माना जाना चाहिए। बातचीत पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि कांग्रेस को इनमें से कितनी और कौन-कौन सी सीटें मिलती हैं।
#WATCH | Delhi: Ahead of the second round of Samajwadi Party (SP)-Congress seat-sharing talks for the 2027 Uttar Pradesh Assembly elections, SP Rajya Sabha MP Ram Gopal Yadav says, "Whatever had to be said in the meeting, we said yesterday. I have given them our 26 seats, and today we are going to hold talks again.
" सपा के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि पार्टी ने कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि सपा कांग्रेस से यह कह सकती थी कि वह बिना किसी शर्त के समर्थन करे और सीटों के बंटवारे की जटिलता से बचा जाए। उनके इस बयान से गठबंधन की बातचीत में सीटों की संख्या का मुद्दा चर्चा में आ गया है।
हालांकि, इसे कांग्रेस के साथ गठबंधन टूटने का संकेत मानना जल्दबाजी होगी। दोनों दलों के नेता बातचीत को जारी रखने और अंतिम निर्णय नेतृत्व पर छोड़ने की बात कह रहे हैं। सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि सीट बंटवारे की बातचीत अभी शुरुआती चरण में है।
दोनों पक्षों की ओर से प्रस्ताव रखे जा रहे हैं और आगे चर्चा के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। उन्होंने कहा कि बातचीत सकारात्मक और सार्थक दिशा में आगे बढ़ रही है। दोनों पार्टियों का नेतृत्व मिलकर अंतिम फैसला करेगा।
उनके मुताबिक, पूरी प्रक्रिया में एक-दो दिन और लग सकते हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं