पंजाब की राजनीति में करीब छह साल पुरानी दोस्ती फिर लौटने वाली है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) एक बार फिर चुनावी गठबंधन करने की तैयारी में हैं। 24 नवंबर को दिल्ली में दोनों दलों के बड़े नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है।
इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे होने वाली इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है। बीजेपी की मीडिया विंग की तरफ से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस का निमंत्रण जारी होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
दोनों दलों के बीच बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। अगर गठबंधन का ऐलान होता है तो यह 2020 में टूटे रिश्ते की वापसी होगी। दोनों पार्टियां अब भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को चुनौती देने के लिए एक साथ चुनाव लड़ सकती हैं।
2020 में क्यों टूटा था BJP और अकाली दल का गठबंधन? बीजेपी और अकाली दल का गठबंधन करीब 24 साल तक चला था। सितंबर 2020 में दोनों पार्टियों के रास्ते अलग हो गए।
इसकी वजह केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून बने थे। उस समय देशभर में किसान इन कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। पंजाब के किसानों का विरोध भी काफी तेज था।
अकाली दल ने इन कानूनों का विरोध करते हुए एनडीए से बाहर निकलने का फैसला किया। पार्टी की वरिष्ठ नेता हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। वह उस समय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री थीं।
इस्तीफे के करीब एक सप्ताह बाद हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अगर तीन करोड़ पंजाबियों का दर्द और किसानों का विरोध भी केंद्र सरकार का रुख नहीं बदल सकता, तो यह अटल बिहारी वाजपेयी और प्रकाश सिंह बादल के विचारों वाला एनडीए नहीं रह गया है। उन्होंने कहा था कि किसानों की आवाज अनसुनी करने वाला गठबंधन पंजाब के हित में नहीं है।
बाद में केंद्र सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिए, लेकिन बीजेपी और अकाली दल के बीच राजनीतिक दूरी बनी रही। वोटी चोरी पर राहुल-अखिलेश संसद में करेंगे चर्चा? स्पेशल सेशन बुलाने को तैयार अमित शाह, दी खुली चुनौती 1996 में शुरू हुई थी दोस्ती, तीन बार बनाई पंजाब में सरकार बीजेपी और अकाली दल पहली बार 1996 में एक साथ आए थे।
दोनों ने 1997 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन किया। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में 1997 में सरकार बनी। दोनों दलों ने 2007 और 2012 में भी मिलकर सरकार चलाई।
यह गठबंधन पंजाब की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली रहा। अकाली दल का ग्रामीण और सिख मतदाताओं के बीच आधार था, जबकि बीजेपी को शहरी इलाकों में समर्थन मिलता था। दोनों पार्टियां एक-दूसरे के वोट बैंक को मजबूती देती थीं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं