मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:09 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,861 व्यूज

Punjab Chunav: 6 साल बाद NDA में अकाली दल, BJP के साथ लड़ेगा चुनाव,अमित शाह ने पंजाब के लिए क्या किए ऐलान?

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 01:31 PM IST
Punjab Chunav: 6 साल बाद NDA में अकाली दल, BJP के साथ लड़ेगा चुनाव,अमित शाह ने पंजाब के लिए क्या किए ऐलान?

पंजाब की राजनीति में छह साल बाद बड़ा उलटफेर हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने 2027 के विधानसभा चुनाव साथ लड़ने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में इसकी औपचारिक घोषणा की।

इसके साथ ही अकाली दल की एनडीए में वापसी हो गई है। दोनों दलों का गठबंधन सितंबर 2020 में कृषि कानूनों के विरोध के बाद टूट गया था। अब वापसी के मौके पर अमित शाह ने सिर्फ गठबंधन की बात नहीं की, बल्कि पंजाब के किसानों, युवाओं, रोजगार, अर्थव्यवस्था और नशे के मुद्दे पर भी अपनी पार्टी का रोडमैप सामने रखा।

अकाली दल की NDA में वापसी, 2027 का चुनाव साथ लड़ेंगे दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अमित शाह ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शाह ने बताया कि दोनों दलों के नेताओं की बैठक में पंजाब विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने पर सहमति बनी है।

अब अकाली दल एनडीए के आधिकारिक सहयोगी के तौर पर काम करेगा। शाह ने कहा कि गुरु पर्व के मौके पर एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी की वापसी खुशी की बात है। उन्होंने अकाली दल और सुखबीर सिंह बादल का गठबंधन में स्वागत किया।

शाह के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोमवार को सुखबीर बादल से फोन पर बात की थी। प्रधानमंत्री ने इस वापसी पर खुशी जताई और कहा कि बादल साहब की पार्टी के साथ आने से एनडीए पूरा होता है। अमित शाह ने बीजेपी और अकाली दल के रिश्ते को पंजाब की राजनीति से आगे का जुड़ाव बताया।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच पुराना रिश्ता रहा है। साथ मिलकर कई चुनाव लड़े हैं। इस दौरान जीत और हार दोनों देखी, लेकिन आपसी संबंध कमजोर नहीं हुए।

शाह ने गठबंधन को हिंदू-सिख भाईचारे का प्रतीक बताया। उनका कहना था कि दोनों पार्टियों का यह साथ पंजाब ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया में आपसी सौहार्द का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि दोनों दल आगे भी इसी भावना के साथ मिलकर काम करेंगे।

#WATCH | Delhi: Formally announcing the Bharatiya Janata Party (BJP)–Shiromani Akali Dal (SAD) alliance for the 2027 Punjab Assembly elections, Union Home Minister Amit Shah says, "Under the leadership of our National President, a meeting just concluded in his room today, in which prominent leaders of both the Shiromani Akali Dal (SAD) and the Bharatiya Janata Party (BJP) sat together and took a decision that the next Punjab Legislative Assembly election will be contested jointly by the BJP and the Akali Dal, and from today, the Akali Dal will function in politics as an official partner of the NDA.

" अमित शाह ने बताया कि पिछले तीन महीनों में नितिन नवीन और सुखबीर सिंह बादल के बीच पंजाब के मुद्दों पर कई दौर की बातचीत हुई। इसमें किसानों की चुनौतियों, राज्य की आर्थिक तरक्की और युवाओं के रोजगार पर चर्चा की गई। इन बैठकों के बाद एक रोडमैप तैयार किया गया है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: सपा का कांग्रेस को Special-26 का Offer! किन सीटों पर चर्चा? रामगोपाल के तंज से बढ़ी हलचल

स्पेशल • अखिल भारतीय

6 साल बाद पंजाब चुनाव में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? अमित शाह और सुखबीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहे

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी, गौपालन, बिजली और पर्यटन पर फोकस

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र? इतिहास में अब तक सिर्फ 4 बार टला है विंटर सेशन, कब-कब हुआ ऐसा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

शेख हसीना 16 दिसंबर को ही क्यों लौट रही हैं बांग्लादेश? क्या जाएंगी जेल? बोलीं- वापसी के लिए सरकारी विमान भेजो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने लगाई ताकत! JD Vance ने Nvidia पर बनाया दबाव, 11 दिन में कैसे पलटा फैसला?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Akshay Kumar ने किया खतरनाक फायर स्टंट, पैंट में लगाई आग, CM देवेंद्र फडणवीस की पत्नी में दिखा देशभक्ति का जोश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल