मंगलवार, 24 नवंबर 2026 03:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 6,973 व्यूज

UP Chunav 2027:'BJP को नहीं हरा पाएंगी सपा-कांग्रेस जुगलबंदी'-Owaisi संग सीट बंटवारे पर क्या बोले चंद्रशेखर?

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 02:31 PM IST
UP Chunav 2027:'BJP को नहीं हरा पाएंगी सपा-कांग्रेस जुगलबंदी'-Owaisi संग सीट बंटवारे पर क्या बोले चंद्रशेखर?

UP Chunav 2027 Chandrashekhar Azad On Congress-SP Alliance: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विपक्षी दलों के बीच गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर सियासी हलचल तेज है। इस बीच आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सत्ता से हटाने में सफल नहीं रहे हैं। चंद्रशेखर ने दावा किया कि उनकी पार्टी सामाजिक परिवर्तन मोर्चा (दो दलों आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)-चंद्रशेखर आजाद और AIMIM- असदुद्दीन ओवैसी का गठबंधन) के साथ पूरी तैयारी से चुनाव मैदान में उतरेगी और यह मोर्चा इतिहास रचेगा।

चंद्रशेखर आजाद के मुताबिक, मोर्चे में सीट बंटवारे को लेकर कोई विवाद नहीं है। सभी दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे और हर क्षेत्र में सबसे मजबूत उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य उत्तर प्रदेश के लोगों को उनके अधिकार दिलाना और उन्हें आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देना है।

#WATCH | Delhi: On SP leader Azam Khans statement about him, Azad Samaj Party (Kanshi Ram) and Nagina MP Chandrashekhar Azad says, "He has just returned from a long stint in prison. My struggle and the struggle of our alliance, the Samajik Parivartan Morcha, is against those in power।

What can I say about his statement? My weapon is the pen; I do not believe in daggers। I hold no grievances against him.

As a senior leader, he has to manage his own party and navigate the dynamics involving his partys leaders; perhaps there were certain compulsions. Our relationship is not so strained that such remarks would be warranted। " दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस गठबंधन की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि इन दलों के पास ऐसा कौन-सा चुनावी समीकरण है, जिसके आधार पर वे भाजपा को हरा सकते हैं। चंद्रशेखर ने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों दल भाजपा को सत्ता से बाहर नहीं कर पाए। उनके मुताबिक, पहले जो राजनीतिक दल सपा-कांग्रेस के साथ थे, उनमें से कुछ अब उनके साथ नहीं हैं।

उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की रणनीति की वजह से भाजपा को मजबूती मिली है। #WATCH | Delhi: Azad Samaj Party (Kanshi Ram) and Nagina MP Chandrashekhar Azad says, "In the 2019 Lok Sabha elections, the entire opposition combined held only 15–16 seats; this time, that number has crossed 40.

Everything rests in the hands of the public। We have faith in the people. We have worked hard, and I believe that this Samajik Parivartan Morcha will create history.

A trailer of this will be seen the day after tomorrow, on the 26th। It will be a magnificent, historic event। It will generate fresh energy and drive the final nail into the coffin of the current regime।

"।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर से किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, जन्म-मरण के रहस्य पर कही ये बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sreejith Ravi को POCSO मामले में एक साल की जेल, 50 हजार रुपए जुर्माना, छोटे बच्चे को दिखाया था प्राइवेट पार्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब, 117 सीटों और सीट शेयरिंग पर भी खोले पत्ते

स्पेशल • अखिल भारतीय

Punjab Chunav: 6 साल बाद NDA में अकाली दल, BJP के साथ लड़ेगा चुनाव,अमित शाह ने पंजाब के लिए क्या किए ऐलान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: सपा का कांग्रेस को Special-26 का Offer! किन सीटों पर चर्चा? रामगोपाल के तंज से बढ़ी हलचल

स्पेशल • अखिल भारतीय

6 साल बाद पंजाब चुनाव में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? अमित शाह और सुखबीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहे

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी, गौपालन, बिजली और पर्यटन पर फोकस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल