मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:47 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
स्पेशल अखिल भारतीय 4,639 व्यूज

पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब, 117 सीटों और सीट शेयरिंग पर भी खोले पत्ते

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 02:06 PM IST
पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब, 117 सीटों और सीट शेयरिंग पर भी खोले पत्ते

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने कई बड़े सवालों के जवाब दे दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल था कि अगर दोनों दल चुनाव जीतते हैं तो मुख्यमंत्री किस पार्टी का होगा? क्या सुखबीर सिंह बादल सीएम फेस होंगे?

सीटों का बंटवारा कैसे होगा? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इन सवालों पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कर दिया कि अकाली दल गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाएगा और मुख्यमंत्री भी इसी पार्टी का होगा।

हालांकि सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अभी तय नहीं हुआ है। अकाली दल बनेगा बड़ा भाई, CM पर क्या बोले अमित शाह? बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर अमित शाह ने काफी हद तक तस्वीर साफ कर दी।

उन्होंने कहा कि अकाली दल बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। दोनों पार्टियां साथ मिलकर पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। जब उनसे पूछा गया कि जीत मिलने पर मुख्यमंत्री कौन बनेगा, तो शाह ने कहा कि बड़े भाई की भूमिका निभाने वाली पार्टी का नेता ही मुख्यमंत्री बनेगा।

#WATCH | Delhi: On who will play the role of the elder brother in the alliance, Union Home Minister Amit Shah says, "Naturally, the Shiromani Akali Dal (SAD) will play the role of the elder brother. The Akali Dal and the Bharatiya Janata Party (BJP) will contest together.

Both parties will jointly contest all 117 seats, while the Akali Dal will be in the role of the elder brother. " इस बयान का सीधा मतलब है कि गठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पद अकाली दल के खाते में जाने की संभावना है। हालांकि, शाह ने सुखबीर सिंह बादल को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया।

फिलहाल इतना तय है कि इस गठबंधन में अकाली दल को बीजेपी से बड़ी भूमिका मिलेगी। Punjab Chunav: 6 साल बाद NDA में अकाली दल, BJP के साथ लड़ेगा चुनाव,अमित शाह ने पंजाब के लिए क्या किए ऐलान? सीट शेयरिंग पर कब होगा फैसला?

दोनों पार्टियां 117 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी, लेकिन किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी, इसका ऐलान अभी नहीं हुआ है। अमित शाह ने सीटों के बंटवारे का कोई आंकड़ा नहीं दिया। यानी चुनाव साथ लड़ने पर सहमति बन गई है, लेकिन सीट शेयरिंग की बातचीत अभी बाकी है।

यह फैसला गठबंधन के लिए काफी अहम होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल को सिर्फ 3 और बीजेपी को 2 सीटों पर जीत मिली थी। ऐसे में दोनों दलों को अपने पुराने प्रदर्शन, मौजूदा जनाधार और चुनावी संभावनाओं को देखते हुए सीटों पर सहमति बनानी होगी।

#WATCH | Delhi: Shiromani Akali Dal (SAD) President Sukhbir Singh Badal says, "This is not just a political alliance. There is an emotional bond. As my late father used to say, Akali Dal-BJP is an inseparable, deeply bonded relationship।

This is an alliance for the interest of Punjab, for the interest of the country and for the interest of the Sikh community. You must have seen how long this alliance lasted and how many governments were formed; Punjab is progressing. There has been peace in Punjab.

There has been brotherhood in Punjab. Shiromani Akali Dal is not a new party. It is the second oldest party in the history of India.

The leadership of Shiromani Akali Dal and the workers made the biggest contribution to the independence of the country. Even after independence, be it the issue of the poor, be it the issue of Punjab, be it the issue of labourers, be it the issue of the nation, Shiromani Akali Dal struggled।

"।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Punjab Chunav: 6 साल बाद NDA में अकाली दल, BJP के साथ लड़ेगा चुनाव,अमित शाह ने पंजाब के लिए क्या किए ऐलान?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: सपा का कांग्रेस को Special-26 का Offer! किन सीटों पर चर्चा? रामगोपाल के तंज से बढ़ी हलचल

स्पेशल • अखिल भारतीय

6 साल बाद पंजाब चुनाव में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? अमित शाह और सुखबीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी निगाहे

स्पेशल • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी, गौपालन, बिजली और पर्यटन पर फोकस

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या इस बार नहीं होगा संसद का शीतकालीन सत्र? इतिहास में अब तक सिर्फ 4 बार टला है विंटर सेशन, कब-कब हुआ ऐसा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

शेख हसीना 16 दिसंबर को ही क्यों लौट रही हैं बांग्लादेश? क्या जाएंगी जेल? बोलीं- वापसी के लिए सरकारी विमान भेजो

स्पेशल • अखिल भारतीय

Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने लगाई ताकत! JD Vance ने Nvidia पर बनाया दबाव, 11 दिन में कैसे पलटा फैसला?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल