मंगलवार, 24 नवंबर 2026 04:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,918 व्यूज

बिहार के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकसित करने का दिया निर्देश

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 03:01 PM IST

पटना, 24 नवंबर 2026: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने के लिए बेहतर ब्रांडिंग, बाजार उपलब्धता और परिवहन सुविधाओं के विकास पर जोर दिया है। उन्होंने अधिकारियों को वर्ष 2030 तक परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का निर्देश दिया, ताकि बिहार के कृषि उत्पादों की बाजार तक पहुंच आसान हो सके।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली राज्य की परियोजनाओं और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उच्च शिक्षा और कृषि विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने और निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव राजीव रौशन ने विभाग से संबंधित योजनाओं और उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, इंडोर स्टेडियम और राष्ट्रीय उच्च पथ से संपर्कता पथ सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

उन्होंने पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय के भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय और पटना विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों सहित अन्य आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कार्य मार्च 2027 तक पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने पटना विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी हितधारकों से संवाद कर मास्टर प्लान तैयार करने को कहा। साथ ही, विश्वविद्यालय के छात्रावासों में केवल विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएड कॉलेजों में डिग्री कॉलेज जल्द शुरू करने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के क्रियान्वयन की जानकारी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार के कृषि क्षेत्र की प्राथमिकताएं तय करने और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए नकदी फसलों की जिलावार कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करना होना चाहिए। इसके लिए कृषि क्षेत्र की जरूरतों और संभावनाओं योजनाएं तैयार की जाएं, ताकि किसानों को उनका सीधा लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के कृषि उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और उनके लिए बाजार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि राज्य के कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने वर्ष 2030 तक परिवहन और लॉजिस्टिक्स के अन्य माध्यमों को विकसित करने का निर्देश दिया। इससे राज्य के कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी और किसानों को बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च शिक्षा के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और कृषि क्षेत्र का विकास राज्य की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार हैं। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारें, ताकि विद्यार्थियों और किसानों को इनका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में शुरू हुई ऑनलाइन सुनवाई, अब घर बैठे निपटेंगे जमीन विवाद के मामले

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पापा की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई, ताकि उनकी हत्या हो'- Rajiv Gandhi की मौत के 35 साल बाद बेटे Rahul का दावा

स्पेशल • अखिल भारतीय

Bengaluru Metro की कमाई से भी ज्यादा हुआ कर्ज का खर्च, क्या यात्रियों पर पड़ेगा 5% किराया बढ़ोतरी का बोझ?

स्पेशल • Lucknow

Kannauj School Bus Accident: खड़ी स्कूल बस में कैसे जा घुसा ट्रक? 4 बच्चों की मौत-32 घायल, जिम्मेदार कौन?

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर से किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, जन्म-मरण के रहस्य पर कही ये बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027:'BJP को नहीं हरा पाएंगी सपा-कांग्रेस जुगलबंदी'-Owaisi संग सीट बंटवारे पर क्या बोले चंद्रशेखर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sreejith Ravi को POCSO मामले में एक साल की जेल, 50 हजार रुपए जुर्माना, छोटे बच्चे को दिखाया था प्राइवेट पार्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल