मंगलवार, 24 नवंबर 2026 04:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
स्पेशल अखिल भारतीय 10,474 व्यूज

Bengaluru Metro की कमाई से भी ज्यादा हुआ कर्ज का खर्च, क्या यात्रियों पर पड़ेगा 5% किराया बढ़ोतरी का बोझ?

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 03:52 PM IST
Bengaluru Metro की कमाई से भी ज्यादा हुआ कर्ज का खर्च, क्या यात्रियों पर पड़ेगा 5% किराया बढ़ोतरी का बोझ?

Bengaluru Metro Ticket Price: बेंगलुरु में मेट्रो से सफर करने वालों की जेब पर एक बार फिर बोझ पड़ सकता है। रुपये की डॉलर और यूरो के मुकाबले कमजोरी ने नम्मा मेट्रो के विदेशी कर्ज को महंगा कर दिया है। हालात ऐसे हैं कि बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) का सालाना फाइनेंस खर्च उसकी कुल कमाई से भी आगे निकल गया है।

इसी दबाव के बीच फरवरी 2027 से किराये में 5 फीसदी बढ़ोतरी की चर्चा है। हालांकि, कर्नाटक सरकार के मंत्री कृष्णा बायरे गौड़ा ने कहा है कि फिलहाल किराया बढ़ाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने भविष्य में समय-समय पर समीक्षा की बात कही है।

यानी अभी किराया बढ़ना तय नहीं है। कमाई से ज्यादा हुआ कर्ज का खर्च BMRCL के आंकड़ों के मुताबिक, 2024-25 में उसका फाइनेंस खर्च 560. 91 करोड़ रुपये था।

2025-26 में यह बढ़कर 1,793. 03 करोड़ रुपये पहुंच गया। यानी एक साल में करीब 220 फीसदी की उछाल।

इसकी बड़ी वजह विदेशी मुद्रा की दरों में बदलाव रहा। इस मद में खर्च 263. 75 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,444 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी तरफ, 2025-26 में टिकट, गैर-टिकट और दूसरे स्रोतों से मेट्रो की कुल कमाई 1,624. 62 करोड़ रुपये रही। मतलब, सिर्फ कर्ज से जुड़ा खर्च ही कुल आमदनी से करीब 168 करोड़ रुपये ज्यादा हो गया।

2019-20 के बाद पहली बार विदेशी कर्ज पर फाइनेंस खर्च इस स्तर तक पहुंचा है। Noida Metro Extension: अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक दौड़ेगी मेट्रो, ₹2390Cr खर्च होंगे, कहां 5 नए स्टेशन बनेंगे? मेट्रो को इतना नुकसान क्यों हुआ?

BMRCL का शुद्ध घाटा 2024-25 के 1,405. 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 1,710. 13 करोड़ रुपये हो गया।

लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मेट्रो में यात्रियों की कमी या टिकट से कमाई गिरने की वजह से यह घाटा हुआ। टिकट से आमदनी बढ़ी है। असली दबाव कर्ज की लागत और विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव से आया है।

फाइनेंस कॉस्ट में कर्ज का ब्याज, लोन से जुड़ी फीस और विदेशी मुद्रा में बदलाव से होने वाला नुकसान शामिल होता है। इसमें मूल कर्ज की रकम यानी प्रिंसिपल का भुगतान शामिल नहीं होता। मेट्रो का निर्माण महंगा काम है।

इसलिए BMRCL को विदेशी एजेंसियों से भी बड़े कर्ज लेने पड़ते हैं। केंद्र सरकार इन्हें पास-थ्रू असिस्टेंस के जरिए जारी करती है, लेकिन इनकी पूरी रकम लौटाने की जिम्मेदारी BMRCL की ही रहती है। मुंबईकरों के सफर को मिलेगी नई रफ्तार! अंधेरी-बांद्रा मेट्रो का 75% काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन रुपये की कमजोरी से कैसे बढ़ा बोझ?

BMRCL विदेशी कर्ज पर ब्याज की देनदारी हर साल 31 मार्च की विनिमय दर से दर्ज करता है। भुगतान के समय वास्तविक दर अलग हो सकती है। रुपये के कमजोर होने से डॉलर और यूरो में लिए गए कर्ज की रुपये में कीमत बढ़ जाती है।

सूत्रों के मुताबिक, 2025-26 में विदेशी कर्ज की प्रभावी लागत घरेलू कर्ज से भी ज्यादा हो गई। पहले विदेशी कर्ज सस्ता पड़ता था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में शुरू हुई ऑनलाइन सुनवाई, अब घर बैठे निपटेंगे जमीन विवाद के मामले

स्पेशल • अखिल भारतीय

'पापा की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई, ताकि उनकी हत्या हो'- Rajiv Gandhi की मौत के 35 साल बाद बेटे Rahul का दावा

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने 2030 तक लॉजिस्टिक्स विकसित करने का दिया निर्देश

स्पेशल • Lucknow

Kannauj School Bus Accident: खड़ी स्कूल बस में कैसे जा घुसा ट्रक? 4 बच्चों की मौत-32 घायल, जिम्मेदार कौन?

स्पेशल • अखिल भारतीय

MP News: CM मोहन यादव ने ओंकारेश्वर से किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, जन्म-मरण के रहस्य पर कही ये बात

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027:'BJP को नहीं हरा पाएंगी सपा-कांग्रेस जुगलबंदी'-Owaisi संग सीट बंटवारे पर क्या बोले चंद्रशेखर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Sreejith Ravi को POCSO मामले में एक साल की जेल, 50 हजार रुपए जुर्माना, छोटे बच्चे को दिखाया था प्राइवेट पार्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल