UP Chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी बातचीत पर सियासत तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दोनों दलों के गठबंधन पर तंज कसा है।
उन्होंने दावा किया कि सपा की ओर से कांग्रेस को 26 सीटें देने का प्रस्ताव अंतिम नहीं है। आने वाले दिनों में यह संख्या घटकर 25 और फिर 22 तक पहुंच सकती है। लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान राजभर ने कहा कि वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अच्छी तरह जानते हैं।
उनके मुताबिक, सीट बंटवारे को लेकर अभी और बैठकें होंगी और अंतिम फैसला दोनों दलों के शीर्ष नेता मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि नेताओं के बयान देने या शोर मचाने से सीटों का फैसला नहीं बदलने वाला। राजभर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी सपा से सीटें हासिल करने के लिए दबाव बना रही है। इसके साथ ही उन्होंने सपा की एक समिति में शिवपाल यादव को जगह नहीं मिलने पर सवाल उठाए और दावा किया कि पार्टी में अनुभवी नेताओं को किनारे किया जा रहा है। सपा की ओर से कांग्रेस को 26 विधानसभा सीटें देने का प्रस्ताव सामने आने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने इस पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर अभी बातचीत पूरी नहीं हुई है और आगे कई दौर की चर्चा हो सकती है। राजभर ने दावा किया कि पहले 26 सीटों की बात होगी, फिर 25 सीटों की सूची सामने आ सकती है और अंत में संख्या 22 तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला दोनों पार्टियों के नेतृत्व की बैठक में ही होगा।
राजभर के इस बयान को सपा-कांग्रेस के बीच सीटों की संख्या को लेकर जारी खींचतान पर राजनीतिक तंज के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, 26 से घटकर 22 सीटें होने की बात उनका अनुमान है। दोनों दलों की ओर से इसे अंतिम निर्णय के रूप में घोषित नहीं किया गया है।
VIDEO | Lucknow: Reacting to the Samajwadi Party offering 26 seats to the Congress for the Uttar Pradesh Assembly elections, state minister OP Rajbhar says, “Sometimes we deliberately say things the other way around. I know Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav very well.
You will see that another meeting will take place. For now, the figure is 26, then a list of 25 seats will follow, and after a few days, another list of 22 seats will come. The final decision will be taken when the leaders of both parties sit together.
All this noise being made by these people will make no difference। " राजभर ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के गठबंधन संबंधी बयान और सीटों की मांग को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर, कांग्रेस को चुनाव लड़ना है, तो उसे अपनी राजनीतिक ताकत के आधार पर फैसला लेना चाहिए।
राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सपा से सीटें मांग रही है और इस तरह की बयानबाजी से कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में सीटों को लेकर अंतिम निर्णय बातचीत के जरिए ही होगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं