मंगलवार, 24 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल अखिल भारतीय 4,133 व्यूज

तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नजरबंद, 750 नेताओं को घरों में रोकने का आरोप, कार्तिगई दीपम पर इतना तनाव क्यों?

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 05:30 PM IST
तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नजरबंद, 750 नेताओं को घरों में रोकने का आरोप, कार्तिगई दीपम पर इतना तनाव क्यों?

Karthigai Deepam: तमिलनाडु के मदुरै में कार्तिगई दीपम उत्सव से पहले धार्मिक विवाद ने सियासी और कानून-व्यवस्था का रूप ले लिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन को तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी जाने से रोकने की खबर है। पार्टी का आरोप है कि उसके और हिंदू मुन्नानी के करीब 750 पदाधिकारियों को चार दक्षिणी जिलों में घरों में नजरबंद किया गया है।

दूसरी तरफ राज्य सरकार ने सुरक्षा के लिए 5,618 पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। विवाद की जड़ पहाड़ी पर स्थित दीपथून नाम के पत्थर के स्तंभ पर धार्मिक दीप जलाने की मांग है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 नवंबर को एक बार के लिए दीप जलाने की अनुमति दी है, लेकिन पूरे मामले में तनाव अब भी बना हुआ है।

बीजेपी का आरोप- 750 नेता घरों में रोके गए तमिलनाडु बीजेपी की आईटी और सोशल मीडिया विंग के प्रदेश सचिव शक्ति कृष्णन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दावा किया कि पार्टी और हिंदू मुन्नानी के करीब 750 पदाधिकारियों को चार दक्षिणी जिलों में घरों से निकलने नहीं दिया जा रहा।

उनके मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के घर के बाहर 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए। बीजेपी नेता राजसिम्हा और विनोज को भी पहाड़ी की ओर जाने से रोकने का आरोप लगाया गया है। Karthigai Deepam is a festival of light.

In Tamil Nadu today, it began with police outside the home of the state BJP president. @NainarBJP was set to go to Thiruparankundram. He was placed under house arrest instead, with over 40 police at his door.

He is not alone. Around 750 @BJP4TamilNadu and @hindumunnani_tn office-bearers were reportedly confined to their homes in just four southern districts. Leaders like @rajasimha123 and @VinojBJP were stopped too, along with more in Salem, Namakkal and Ramanathapuram.

Think about what that means. Leaders who wanted to worship on a sacred day were stopped at their doorstep. No violence was reported.

No crime was alleged. The only "offence" was the intent to pray. This is not the first time.

Last December, the same hill, the same lamp, the same arrests. A year has passed and nothing has changed except the party in power. A government @TVKVijayHQ that fears a lamp has already lost the argument.

If worship needs police @tnpoliceoffl clearance, if devotees are treated as threats, if leaders are locked in their homes on a festival day, then the problem is not the devotees. The problem is the government. The people of Tamil Nadu are watching.

Release them. Let them worship. And answer one question: what exactly are you afraid of?

#bjp #tvk #TVKVijay‌Fails #lordmurugan #Thiruparankundram #KarthigaiDeepam नैनार नागेंद्रन को पुलिस ने तिरुनेलवेली में उनके घर पर रोक दिया था। वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत दीप जलाने की व्यवस्था देखने मदुरै जा रहे थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता एल मुरुगन को भी कोयंबटूर के पास अन्नूर में रोककर हिरासत में लिया गया।

मुरुगन ने इसे अराजकता बताते हुए मद्रास हाई कोर्ट जाने की चेतावनी दी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: ‘मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोक सकता है’, Azam Khan के दावों पर क्या बोले चंद्रशेखर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हथकड़ी में आना होगा', शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश में सियासी तूफान,अवामी लीग का हाईवे पर कब्जे का ऐलान

स्पेशल • Varanasi

विलेन Ranjeet की बेटी दिव्यांका बेदी ने रचाई शादी, लाल बनारसी साड़ी में दिखीं खूबसूरत, पिता संग जमकर किया डांस

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: ‘सपा के आगे गिड़गिड़ा रही कांग्रेस, चिल्लाने से न होगा’, राजभर बोले- 26 नहीं, 22 सीटें मिलेंगी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diljit Dosanjh के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, ईमेल में लिखा 'खालिस्तान जिंदाबाद'

स्पेशल • अखिल भारतीय

'एक साल बीत गया, दुख कम नहीं हुआ', Dharmendra की पहली बरसी पर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, ये क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में शुरू हुई ऑनलाइन सुनवाई, अब घर बैठे निपटेंगे जमीन विवाद के मामले

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल