मंगलवार, 24 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
स्पेशल Varanasi 2,188 व्यूज

विलेन Ranjeet की बेटी दिव्यांका बेदी ने रचाई शादी, लाल बनारसी साड़ी में दिखीं खूबसूरत, पिता संग जमकर किया डांस

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 05:03 PM IST
विलेन Ranjeet की बेटी दिव्यांका बेदी ने रचाई शादी, लाल बनारसी साड़ी में दिखीं खूबसूरत, पिता संग जमकर किया डांस

Ranjeet Daughter Divyanka Bedi Wedding: बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत के घर खुशियों ने दस्तक दी है। उनकी बेटी दिव्यांका बेदी ने अपने लंबे समय से रिलेशनशिप में रहे बॉयफ्रेंड अपूर्व माथुर के साथ शादी कर ली है। दोनों ने बिना किसी तामझाम और बड़ी फिल्मी पार्टी के बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में अपने रिश्ते को शादी के मुकाम तक पहुंचाया।

उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस दुल्हन के लुक से लेकर शादी की खूबसूरत रस्मों तक की चर्चा कर रहे हैं। मशहूर विलेन रंजीत की बेटी दिव्यांका की हुई शादी दिव्यांका बेदी और अपूर्व ने अपनी शादी को निजी रखा। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारों की भीड़ नजर नहीं आई बल्कि परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने नई जिंदगी की शुरुआत की।

लाल बनारसी साड़ी में छाईं दिव्यांका बेदी -दिव्यांका बेदी ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक अंदाज को थोड़ा मॉडर्न टच दिया। उन्होंने लाल रंग की खूबसूरत बनारसी साड़ी के साथ गुलाबी ट्यूब टॉप पहना, जो उनके ब्राइडल लुक को बाकी दुल्हनों से अलग बना रहा था। उनके इस आउटफिट में ट्रेडिशन और फैशन का शानदार मेल देखने को मिला।

दुल्हन ने अपने लुक को हल्की जूलरी और मांग टीके के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने सिर पर दुपट्टा या घूंघट लेने के बजाय अपने चेहरे को खुला रखा। वहीं मेसी बन हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और खूबसूरत बना दिया।

दिव्यांका का सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है। दूसरी तरफ दूल्हे अपूर्व माथुर भी शादी के दिन किसी से कम नहीं लग रहे थे। उन्होंने लाल रंग की हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली शेरवानी पहनी, जिसमें वह बेहद शानदार नजर आए।

दिव्यांका बेदी की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने पिता रंजीत का हाथ थामकर शादी के मंच की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। इस दौरान ढोल की आवाज और खुशियों से भरे माहौल ने उनकी एंट्री को खास बना दिया। पिता के साथ इस खूबसूरत पल को देखकर फैंस भी भावुक हो रहे हैं।

स्टेज पर पहुंचने के बाद दिव्यांका ने अपने पति अपूर्व को गले लगाया। इसके बाद दोनों ने जमकर डांस किया और शादी के जश्न को यादगार बना दिया। पिता और बेटी के इस खास पल ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया।

दिव्यांका और अपूर्व की शादी की कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर सामने आई हैं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में अपूर्व अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ झलक रही है।

इस कपल ने किसी बड़े वेडिंग सेलिब्रेशन के बजाय रजिस्टर्ड मैरिज का रास्ता चुना। शादी में परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए। बिना किसी भव्य आयोजन के दोनों ने अपने जीवन के इस महत्वपूर्ण दिन को खास बनाया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में BJP अध्यक्ष नजरबंद, 750 नेताओं को घरों में रोकने का आरोप, कार्तिगई दीपम पर इतना तनाव क्यों?

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: ‘मुझे चुनाव लड़ने से कौन माई का लाल रोक सकता है’, Azam Khan के दावों पर क्या बोले चंद्रशेखर?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'हथकड़ी में आना होगा', शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश में सियासी तूफान,अवामी लीग का हाईवे पर कब्जे का ऐलान

स्पेशल • अखिल भारतीय

UP Chunav 2027: ‘सपा के आगे गिड़गिड़ा रही कांग्रेस, चिल्लाने से न होगा’, राजभर बोले- 26 नहीं, 22 सीटें मिलेंगी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diljit Dosanjh के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट, ईमेल में लिखा 'खालिस्तान जिंदाबाद'

स्पेशल • अखिल भारतीय

'एक साल बीत गया, दुख कम नहीं हुआ', Dharmendra की पहली बरसी पर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, ये क्या हुआ?

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार के 899 राजस्व न्यायालयों में शुरू हुई ऑनलाइन सुनवाई, अब घर बैठे निपटेंगे जमीन विवाद के मामले

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल