गुरुवार, 26 नवंबर 2026 11:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 2,963 व्यूज

एलिस हुआंग चीनी जासूस थी या नहीं? अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में मतभेद

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 10:54 PM IST
एलिस हुआंग चीनी जासूस थी या नहीं? अमेरिकी खुफिया एजेंसियों में मतभेद

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां एलिस हुआंग के चीनी जासूस होने पर बंटी हुई हैं, एफबीआई को सबूत नहीं मिले जबकि सीआईए अभी भी जांच कर रही है। एलिस हुआंग चीनी जासूस थी या नहीं। (सोशल मीडिया) एफबीआई को एलिस हुआंग के जासूस होने के सबूत नहीं मिले।

सीआईए एलिस हुआंग की भूमिका पर अभी भी स्पष्ट नहीं है। सीनेटर बुकर ने एनवीडिया से मामले के रिकॉर्ड मांगे। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के यह कहने के बाद कि एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से देश की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है, अब उनके पूर्व संबंधों को लेकर नया विवाद सामने आया है। सवाल यह है कि हुआंग की पूर्व प्रेमिका एलिस हुआंग क्या चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं?

इस मुद्दे पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के बीच मतभेद उभर आए हैं। रायटर्स , व्हाइट हाउस, एफबीआइ और सीआइए के वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में जुटाई गई खुफिया जानकारी की समीक्षा कर रहे हैं। एफबीआइ का आकलन है कि उपलब्ध जानकारी एलिस हुआंग को चीनी खुफिया अधिकारी या एजेंट साबित नहीं करती।

वहीं, सीआइए का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी थी या उन्होंने उसे चीन तक पहुंचाया। ने भविष्य में नए सुबूत मिलने की संभावना से इन्कार नहीं किया है। हुआंग और एनवीडिया से जुड़े मामले पर विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों की कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई।

पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ऐसे संवेदनशील मामलों पर अलग-अलग एजेंसियों की जानकारी और आकलन पर चर्चा करती थी। लेकिन ट्रंप प्रशासन में ऐसी बैठकों और सूचनाओं के साझा किए जाने में कमी आई है। इस बीच, अमेरिकी सीनेटर कोरी बुकर ने एनवीडिया के बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी.

जोन्स को पत्र लिखकर हुआंग और संघीय अधिकारियों के बीच हुई बातचीत का ब्योरा मांगा है। उन्होंने 16 दिसंबर तक जवाब देने और एक जनवरी 2026 से अब तक के संबंधित रिकार्ड सुरक्षित रखने को कहा है। सीनेट की न्यायिक समिति की एंटीट्रस्ट उपसमिति के शीर्ष डेमोक्रेट सदस्य बुकर ने सवाल उठाया है कि क्या एनवीडिया की बाजार में मजबूत स्थिति ने उसे कंपनी की निगरानी करने वाले अधिकारियों पर अनुचित प्रभाव डालने का मौका दिया है।

उन्होंने हुआंग की वापसी, संभावित कानूनी जांच, निर्यात नियंत्रण और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चाओं की जानकारी भी मांगी है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन अटकलों को खारिज किया है कि हुआंग को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से क्षमादान की जरूरत पड़ सकती है।

एपी , वेंस ने कहा कि न्याय विभाग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों ने उन्हें बताया है कि हुआंग के खिलाफ कोई जांच नहीं चल रही है। उन, फिलहाल ऐसा कोई सबूत भी सामने नहीं आया है, जिससे हुआंग के अपराध में शामिल होने की पुष्टि हो। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'LAC पर हालात स्थिर', अरुणाचल सीमा पर चीन ने दोहराया पुराना राग; भारत-जापान की बढ़ती दोस्ती से बौखलाया ड्रैगन

अंतर्राष्ट्रीय • Mumbai

26/11 मुंबई हमले की बरसी पर इजरायल में भारतीय दूतावास ने दी श्रद्धांजलि, कहा- साहस को नमन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

रियाद में हूती हमले में दो भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शेख हसीना की वापसी पर भारत ने साफ किया रुख, प्रत्यर्पण से अलग है यह मामला

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त गुजरात के सैन्य ठिकानों पर थी चीन की नजर, 3 जासूसी उपग्रह कर रहे थे निगरानी

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'ऑपरेशन सिंदूर' से बौखलाई ISI के निशाने पर अब बंगाल के सैन्य ठिकाने, जासूसी का जाल फैलाने की साजिश

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

पढ़ने गया बेटा बना रूसी सैनिक, बेबस पिता की गुहार पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल