Sudesh Berry: 'रोडीज' से पहचान बनाने वाली शाम्भवी शर्मा ने एक्टिंग की दुनिया छोड़कर एक्टर सुदेश बेरी के परिवार में शादी की थी। हालांकि शादी के बाद उनका करियर जिस तरह आगे बढ़ा, उससे वह खुश नहीं थीं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में शाम्भवी ने अपने पति सूरज बैरी और ससुर सुदेश बैरी को लेकर कई खुलासे किए थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें ससुराल से वह सपोर्ट नहीं मिला, जिसकी उन्होंने उम्मीद की थी। अब इन आरोपों पर सुदेश बेरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और बहू के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। बहू शाम्भवी के बयान पर ससुर सुदेश बैरी ने तोड़ी चुप्पी शाम्भवी शर्मा ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अपनी शादी, करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की थी।
उन्होंने बताया था कि शादी के बाद उन्हें उम्मीद थी कि बॉलीवुड परिवार का हिस्सा बनने के कारण उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यहां तक कि उन्हें लगा था कि उनके ससुर सुदेश बैरी इंडस्ट्री में अपने संपर्कों के जरिए उन्हें आगे बढ़ने का मौका देंगे। 'शाम्भवी मेरी बहू ही नहीं, बेटी भी है' अब सुदेश बैरी ने स्क्रीन के साथ बातचीत में बहू शाम्भवी के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा कि वह हमेशा नए कलाकारों का हौसला बढ़ाते आए हैं, चाहे उनसे उनका कोई पारिवारिक रिश्ता हो या नहीं। सुदेश बैरी ने शाम्भवी को अपनी बेटी बताते हुए कहा कि वह उनकी बहू ही नहीं बल्कि बेटी भी हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी को उसकी किस्मत में न लिखी चीज दिलाने में मदद नहीं कर सकते।
सुदेश बैरी ने बातचीत के दौरान स्टारडम और सफलता को किस्मत से जोड़ते हुए अपनी सोच रखी। उनका कहना था कि उन्होंने खुद भी कभी शोहरत के पीछे भागने की कोशिश नहीं की, ऐसे में वह अपने बेटे या बहू के लिए भी इस तरह की चीजों का पीछा नहीं कर सकते। एक्टर ने कहा कि अगर किसी के भाग्य में स्टार बनना लिखा है, तो उसे सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।
वहीं अगर किस्मत में ऐसा नहीं है, तो कोई दूसरा व्यक्ति भी उसे वह मुकाम दिलाने में सक्षम नहीं होगा। सुदेश बैरी ने कहा कि शाम्भवी खुद अपने नाम के अनुरूप देवी का स्वरूप हैं और उन्हें अपने करियर के लिए उनकी मदद की जरूरत नहीं होनी चाहिए। सुदेश बैरी ने अपनी बात समझाने के लिए कुछ मशहूर हस्तियों का उदाहरण भी दिया।
उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ऐसे कई लोग रहे हैं, जिन्हें बेहद साधारण परिस्थितियों से उठकर बड़ी पहचान मिली। उन्होंने मनोज कुमार, माइकल जैक्सन और चार्ली चैपलिन का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सफलता उनके भाग्य में थी और उन्हें उनका मुकाम मिला। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं