रविवार, 08 नवंबर 2026 03:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
स्पेशल Ahmedabad 6,134 व्यूज

Nirmala Kharadi कौन है? पूर्व फौजी पति के सीने में क्यों चाकू घोंपा? लाश पर जगह-जगह दर्दनाक घाव देख दहली पुलिस

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 02:11 PM IST
Nirmala Kharadi कौन है? पूर्व फौजी पति के सीने में क्यों चाकू घोंपा? लाश पर जगह-जगह दर्दनाक घाव देख दहली पुलिस

Ahmedabad Murder Case: गुजरात के अहमदाबाद में रिटायर्ड फौजी के लिए 5 नवंबर की रात आखिरी रात बन गई, जब पत्नी ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने कथित तौर पर किचन का चाकू उठाकर पति के सीने पर वार कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान पति की मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी पत्नी निर्मला खराड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते हैं कौन हैं निर्मला खराड़ी, क्या है पूरा मामला और उस रात आखिर क्या हुआ था? Who Is Nirmala Kharadi: कौन है निर्मला खराड़ी?

घटना 6 नवंबर की है। गुजरात के अहमदाबाद के नरोदा इलाके में निर्मला खराड़ी (34) अपने पति रिटायर्ड फौजी दिलीप खराड़ी (39 साल) के साथ रहती है। पुलिस के मुताबिक, निर्मला पर अपने पति दिलीप खराड़ी की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है।

घटना के समय निर्मला और दिलीप के बीच घरेलू और आर्थिक मामलों को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। दिलीप भारतीय सेना से वर्ष 2022 में रिटायर हुए थे। इसके बाद वह गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (GMDC) में कॉन्ट्रैक्ट पर ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे।

अइस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। दंपति के दो बच्चे हैं। पिता की मौत के बाद अब उनकी मां भी हत्या के आरोप में पुलिस हिरासत में है।

पुलिस , घटना गुरुवार की रात अहमदाबाद के नरोदा स्मार्ट सिटी-2 स्थित दंपति के घर में हुई। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले करीब एक साल से घरेलू और पैसों से जुड़े मुद्दों पर अक्सर झगड़े होते थे। घटना वाली रात दोनों के बीच खाने की मेज पर विवाद शुरू हुआ।

दिलीप ने कथित तौर पर पत्नी से रात के खाने में बनाई गई एक खास सब्जी के बारे में पूछा। इस सवाल के बाद दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस का कहना है कि देखते ही देखते बहस बढ़ गई और दोनों ने एक-दूसरे को अपशब्द कहे।

इसी दौरान निर्मला पर रसोई से चाकू उठाकर दिलीप की छाती के बाईं ओर वार करने का आरोप है। चाकू लगने से दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल शाल्बी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद निर्मला ने कथित तौर पर अपने देवर मुकेश को फोन किया। उसने बताया कि विवाद के दौरान उसने दिलीप के सीने में चाकू मार दिया है। उसने यह भी कहा कि दिलीप बेहोश हो गए हैं और वह उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रही है।

अगले दिन शुक्रवार दोपहर मुकेश ने दिलीप के पिता सोमाजी खराड़ी को घटना की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि उनका बेटा झगड़े के दौरान घायल हो गया है और अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद 73 वर्षीय सोमाजी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचे।

वहां डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दिलीप की मौत हो चुकी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali पर Amitabh Bachchan की तबीयत बिगड़ी? हाथ में दर्द से लिखने में हो रही परेशानी, KBC की शूटिंग भी रुकी!

स्पेशल • अखिल भारतीय

44.94 लाख से 21.57 लाख हुए लाभार्थी! PM Kisan योजना की किस्त पर RTI रिपोर्ट से मचा हड़कंप, क्यों घटी संख्या?

स्पेशल • अखिल भारतीय

कभी नक्सलवाद का गढ़ था बस्तर, अब वहां जवानों संग दिवाली मनाएंगे PM मोदी, बस्तर दौरे के क्या हैं बड़े मायने?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'वे आपको भी मार डालेंगे',सोनिया गांधी क्यों नहीं चाहती थी राजीव गांधी बने PM? पति की बात सुनकर मिला था ये जवाब

स्पेशल • अखिल भारतीय

लालकृष्ण आडवाणी का 99वां जन्मदिन आज: 100वें साल में प्रवेश करते ही BJP ने बनाया खास प्लान, PM मोदी ने की तारीफ

स्पेशल • अखिल भारतीय

क्या राजनीति में उतरने जा रहे हैं Dhanush? बीजेपी से सपोर्ट की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे पीछे कोई नहीं

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली में जहरीली हवा का कहर! AQI 450, दिवाली से पहले 10 साल का सबसे खराब हाल,कैसे बनी दमघोंटू स्थिति?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल