LK Advani 99th Birthday: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी रविवार 8 नवंबर को 99 साल के हो गए। इसके साथ ही उन्होंने जीवन के 100वें साल में कदम रख दिया है। इस मौके पर बीजेपी उनके जन्मदिन को खास अंदाज में मना रही है।
पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में हवन और पूजा रखी गई है। इसमें आडवाणी की लंबी उम्र और अच्छी सेहत की कामना की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके राजनीतिक सफर और बीजेपी को खड़ा करने में निभाई भूमिका को याद किया।
पीएम मोदी ने अपने लेख में आडवाणी को ऐसा नेता बताया, जिन्होंने पार्टी को 'नेशन फर्स्ट' यानी राष्ट्र सर्वोपरि की सोच पर आधारित मजबूत नींव दी। उन्होंने आडवाणी के संघर्ष, संगठन क्षमता, अटल बिहारी वाजपेयी के साथ उनके रिश्ते और राम मंदिर आंदोलन में उनकी भूमिका का भी जिक्र किया।
BJP मुख्यालय में हवन और पूजा बीजेपी रविवार (8 नवंबर) को आडवाणी का 99वां जन्मदिन मना रही है। पार्टी मुख्यालय में उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए हवन और प्रार्थना का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल संबोधित करेंगे।
आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगी। आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को हुआ था। इस साल उनका जन्मदिन दीपावली के मौके पर पड़ा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसे खास संयोग बताया। उन्होंने कहा कि आडवाणी के जीवन के 100वें साल की शुरुआत ऐसे वक्त हो रही है, जब देश जनसंघ की स्थापना के 75 साल, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे होने के पड़ाव को याद कर रहा है।
LK Advani Hospitalised: 98 साल के लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, अब कैसी है तबीयत और हुआ क्या है? 'नेशन फर्स्ट' की सोच से बनाई BJP की पहचान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लेख में कहा कि आडवाणी का जीवन आधुनिक भारत के कई अहम राजनीतिक दौर का गवाह रहा है। 1947 में विभाजन के वक्त उन्हें सिंध छोड़ना पड़ा था।
अपना घर और पुरानी दुनिया पीछे छूटने के बावजूद उन्होंने नई शुरुआत की। मोदी के मुताबिक, यही संघर्ष और विपरीत हालात में फिर से खड़े होने की क्षमता आगे चलकर जनसंघ और बीजेपी को मजबूत करने में भी दिखी। Today, 8th November, is a landmark day.
Respected L. K. Advani Ji enters his hundredth year.
On this special occasion, my greetings to him. I’ve written an article in which I’ve highlighted his everlasting contribution to India. I have recalled his journey, be it experiencing the horrors of Partition and rebuilding life from scratch, strengthening the Jana Sangh and building the BJP, standing up for democracy during the Emergency, leading the Somnath to Ayodhya Rath Yatra or serving the nation in government.
Have also written about other aspects of Advani Ji - the voracious reader, his love for culture and cinema, a prolific writer and more. English - https://t. co/tc77ZVhRdoहिंदी - https://t.
co/t0JSavOopX।
पाठक प्रतिक्रियाएं