रविवार, 08 नवंबर 2026 02:51 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
स्पेशल अखिल भारतीय 18,038 व्यूज

बिहार में दीपावली-छठ पर 24 घंटे होगी बिजली व्यवस्था की निगरानी, 10,599 घाटों पर विशेष इंतजाम

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 01:31 AM IST
बिहार में दीपावली-छठ पर 24 घंटे होगी बिजली व्यवस्था की निगरानी, 10,599 घाटों पर विशेष इंतजाम

पटना: दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बिहार में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए ऊर्जा विभाग अलर्ट हो गया है। त्योहारों के दौरान बिजली व्यवस्था की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। राज्य के 10,599 छठ घाटों पर बिजली सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

वहीं, पटना के 91 प्रमुख और अन्य छठ घाटों पर बिजली व्यवस्था संभालने के लिए 997 अधिकारी और तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में शनिवार को पटना स्थित विद्युत भवन में समीक्षा बैठक हुई। इसमें साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फील्ड स्तर के विद्युत अधीक्षण अभियंता और कार्यपालक अभियंता भी शामिल हुए।

बैठक में त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति, छठ घाटों पर सुरक्षा और बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर निर्देश दिए गए। त्योहारों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने वर्ष 2023, 2024 और 2025 के बिजली खपत के आंकड़ों का विश्लेषण कर इस साल की संभावित मांग का आकलन किया है।

बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा आने पर तत्काल कार्रवाई के लिए मुख्यालय से लेकर प्रमंडल स्तर तक 24 घंटे नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छठ घाटों और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों पर बिजली के तारों, खंभों और ट्रांसफॉर्मरों की विशेष जांच की जा रही है।

जर्जर तारों को बदला जा रहा है। जरूरत 11 केवी के खुले तारों की जगह कवर्ड कंडक्टर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा घाटों और पहुंच पथों पर लगे लोहे के बिजली खंभों को सुरक्षित किया जा रहा है।

एलटी के नंगे तारों को एबी केबल से बदलने का काम भी जारी है। घाटों के आसपास लगे वितरण ट्रांसफॉर्मरों की फेंसिंग का काम पूरा कर लिया गया है। ट्रांसफॉर्मर खराब होने या जलने की स्थिति में तत्काल बदलने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

बिजली संबंधी शिकायतों के तुरंत समाधान के लिए घाटों पर अस्थायी फ्यूज कॉल गैंग भी तैनात किए जाएंगे। पटना विद्युत आपूर्ति क्षेत्र (पेसू) के तहत 23 मुख्य और 68 अन्य छठ घाटों पर बिजली व्यवस्था संभालने के लिए 14 अस्थायी कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। यहां 152 पदाधिकारियों और 845 तकनीकी विद्युतकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

बेहतर संचार व्यवस्था के लिए पटना और देव (औरंगाबाद) क्षेत्र के संबंधित कर्मचारियों को मोबाइल फोन के साथ वॉकी-टॉकी भी उपलब्ध कराए गए हैं। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को रेट्रो-रिफ्लेक्टिव जैकेट, ब्लू जैकेट और सुरक्षा किट दी गई है। ऊर्जा विभाग , राज्यभर में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 948 मुख्य और 2,381 अन्य छठ घाट चिह्नित किए गए हैं।

वहीं, नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के अंतर्गत 457 मुख्य और 6,813 अन्य घाट चिह्नित हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Diwali Weather Update: दिवाली पर 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आपके शहर में कैसा रहेगा कल मौसम?

स्पेशल • अखिल भारतीय

'मैंने ऐसी रामायण नहीं देखी', साई पल्लवी के एक्शन सीन पर 'माता सीता' दीपिका चिखलिया का शॉकिंग बयान

स्पेशल • अखिल भारतीय

PM Modi Diwali 2026: इस बार भी सरहद के रक्षकों के साथ मनेगी पीएम मोदी की दिवाली, वीडियो जारी कर बताया प्लान

स्पेशल • अखिल भारतीय

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! 1 नवंबर से 31 जनवरी तक इन गाड़ियों की एंट्री पर रहेगा सख्त बैन, देखें लिस्ट

स्पेशल • अखिल भारतीय

Ramayana देख रोने लगे Anupam Kher? स्टॉकहोम के हाउसफुल थिएटर की दिखाई झलक, बोले- भारतीय होने पर गर्व है

स्पेशल • अखिल भारतीय

बिहार: मुंगेर में 11.11 लाख 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, CM सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ

स्पेशल • Ayodhya

दीपोत्सव पर CM योगी ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर बोला हमला, कहा-'पहले रामभक्तों और संतों से मांगें माफी'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल